चीन पर ट्रम्प का यू-टर्न : उसकी अर्थव्यवस्था संकट में, वहां की फैक्ट्रियों में हालात बेहद खराब

कहा : मैं टैक्स घटा दूंगा

चीन पर ट्रम्प का यू-टर्न : उसकी अर्थव्यवस्था संकट में, वहां की फैक्ट्रियों में हालात बेहद खराब

अपनी अमेरिका फर्स्ट नीति के तहत ट्रम्प ने अमेरिका में सामान बेचने वाले सभी देशों पर 10% टैरिफ लगाया था, लेकिन चीन पर टैरिफ बढ़ाते-बढ़ाते 20 अप्रैल को 145% तक कर दिया था।

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इशारा दिया है कि वे चीन पर लगाए गए टैरिफ को कम कर सकते हैं। उन्होंने ये माना कि मौजूदा टैरिफ दरें इतनी ज्यादा हैं कि दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं ने एक-दूसरे के साथ व्यापार करना ही बंद कर दिया है। ट्रम्प ने एक शो में कहा कि किसी भी समय मैं चीन पर टैक्स घटा दूंगा, क्योंकि अगर ऐसा नहीं किया गया तो उनके साथ व्यापार करना मुमकिन नहीं होगा और वे व्यापार करना चाहते हैं। ट्रम्प ने कहा कि चीन की इकोनॉमी इस वक्त मुश्किल में है।

वहां फैक्ट्रियों में कामकाज 2023 के बाद से सबसे बुरी हालत में है। एक्सपोर्ट के ऑर्डर भी काफी गिर गए हैं। अपनी अमेरिका फर्स्ट नीति के तहत ट्रम्प ने अमेरिका में सामान बेचने वाले सभी देशों पर 10% टैरिफ लगाया था, लेकिन चीन पर टैरिफ बढ़ाते-बढ़ाते 20 अप्रैल को 145% तक कर दिया था। बदले में चीन ने भी अमेरिकी सामान पर 125% तक का टैरिफ लगा दिया था।

ट्रम्प ने विदेशी फिल्मों पर शत प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की
इस बीच ट्रंप ने विदेशी फिल्मों को अमेरिकी फिल्म उद्योग और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा करार देते हुए अमेरिका के बाहर बनने वाली सभी फिल्मों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में तर्क दिया कि बाहर के देश हॉलीवुड प्रोडक्शन्स को अमेरिका से दूर करने के लिए आकर्षक प्रोत्साहन दे रहे हैं। उनका मानना है कि इससे उद्योग को नुकसान पहुंच रहा है और राष्ट्रीय सुरक्षा को भी खतरा है। वैरायटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने आयातित फिल्मों को ‘प्रचार’ का साधन बताया। ट्रंप ने लिखा कि अमेरिका में फिल्म उद्योग बहुत तेजी से खत्म हो रहा है। अन्य देश हमारे फिल्म निर्माताओं और स्टूडियो को अमेरिका से दूर करने के लिए सभी प्रकार के प्रोत्साहन दे रहे हैं। हॉलीवुड और अमेरिका के कई अन्य क्षेत्रों को तबाह किया जा रहा है। यह अन्य देशों द्वारा किया गया एक सम्मिलित प्रयास है और इसलिए, यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

11111111 11111111
घनश्याम तिवाड़ी राज्यसभा में उपसभापति पैनल में शामिल नवज्योति ब्यूरो/नई दिल्ली। राजस्थान से वरिष्ठ भााजपा राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी को...
नादोती में बड़ा एसीबी ट्रैप : चार लाख रुपए संदिग्ध नकदी बरामद, SDM सहित तीन अफसर 60 हजार घूस लेते गिरफ्तार 
भीषण गर्मी की चपेट में प्रदेश : बाड़मेर में पारा 43 डिग्री पर पहुंचा, आज फिर बरस सकती हैं राहत की बूंदें
कागज के टुकड़ों से असली नोट बनाने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी, गिरोह के 3 बदमाश गिरफ्तार
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर