संयुक्त राष्ट्र ने बंगाल के चावल की 3 किस्मों को दी मान्यता : ममता ने कहा- राज्य के लिए यह गर्व का पल

हमारी सामाजिक पहल के लिए हमें अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रमाणपत्र

संयुक्त राष्ट्र ने बंगाल के चावल की 3 किस्मों को दी मान्यता : ममता ने कहा- राज्य के लिए यह गर्व का पल

अंतरराष्ट्रीय संगन के खाद्य और कृषि संगठन ने हमारे इनोवेटिव माटी सृष्टि प्रोग्राम में हमारी सामाजिक पहल के लिए हमें अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रमाणपत्र है।

कोलकाता। संयुक्त राष्ट्र ने पश्चिम बंगाल की तीन पारंपरिक चावल की किस्मों गोबिंदोभोग, तुलाईपंजी और कनकचूर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर इस जानकारी का साझा करते हुए इसे इसे राज्य के लिए गर्व का पल बताया। संयुक्त राष्ट्र ने राज्य सरकार के फ्लैगशिप प्रोजेक्ट माटी सृष्टि को भी मान्यता प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि संयुक्त राष्ट्र ने हमारी पहल को एक बार फिर मान्यता दी है। अंतरराष्ट्रीय संगन के खाद्य और कृषि संगठन ने हमारे इनोवेटिव माटी सृष्टि प्रोग्राम में हमारी सामाजिक पहल के लिए हमें अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रमाणपत्र है।

चावल की किस्मों को हेरिटेज की श्रेणी

मुख्यमंत्री के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र ने वैश्विक खाद्य संस्कृति की पहचान के हिस्से के तौर पर तीन खुशबूदार चावल की किस्मों को हेरिटेज की श्रेणी दी है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान ग्रामीण बंगाल के लोगों, खासकर राज्य के किसानों को समर्पित है। ममता बनर्जी ने यह भी घोषणा की कि संगठन ने माटी सृष्टि को इंटरनेशनल पहचान दी है। इस पहल का मकसद पश्चिमी जिलों में बंजर और एक ही फसल वाली ज़मीन को खेती के लायक बनाना है। गौरतलब है कि गोबिंदोभोग चावल, अपनी खास खुशबू और स्वाद के लिए बहुत मशहूर है, मुख्य रूप से पूर्व बर्धमान, हुगली, नादिया, बांकुरा और बीरभूम जैसे जिलों में उगाया जाता है। तुलईपंजी उत्तर बंगाल का एक मशहूर खुशबूदार चावल है, जो मुख्य रूप से उत्तर दिनाजपुर और आस-पास के इलाकों में उगाया जाता है, जबकि कनकचूर की खेती मुख्य रूप से दक्षिण 24 परगना में की जाती है।

 

Read More कौन है हरीश राणा? जिसको सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की परमिशन, 13 सालों से पीवीएस हालत में है युवक

 

Read More LPG की कमी पर राज्यसभा में चर्चा की मांग, भाकपा सांसद संदोष कुमार ने दिया कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस

Tags: mamta

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एआईसीसी ने तेलंगाना में पार्टी-सरकार समन्वय को मजबूत करने के लिए समिति का किया गठन, प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए भी करेंगे काम एआईसीसी ने तेलंगाना में पार्टी-सरकार समन्वय को मजबूत करने के लिए समिति का किया गठन, प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए भी करेंगे काम
कांग्रेस ने तेलंगाना में पार्टी और सरकार के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने हेतु आठ सदस्यीय समिति का गठन किया...
नाइजीरिया में भीषण आतंकवादी हमला: 23 से अधिक लोगों की मौत, अन्य 108 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवाएं रेगूलेट : कई प्रमुख रेल सेवाएं देरी से चलेंगी, यात्रियों को समय में बदलाव के लिए सतर्क रहने की सलाह
जयपुर में टीजेएसबी सहकारी बैंक की एंट्री : वैशाली नगर में खुलेगी पहली शाखा, 18 मार्च को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी करेंगी उद्घाटन
सेवादल यंग ब्रिगेड की तरफ से रोजा इफ्तार का आयोजन : अमन-चैन की कामना की, शहर के युवा और नेता हुए शामिल 
रोडवेज एमडी ने ली वीसी, खराब परफॉर्मेंस पर जताई नाराजगी
त्रिपुरा में 3 साल में 1245 उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण, पुनर्वास समझौते के तहत इन शर्तों का पालन करना अनिवार्य