अमेरिकी विदेश मंत्री का बड़ा बयान : रूस और यूक्रेन में शांति समझौते से पीछे हट सकता है अमेरिका, टूटेगा ट्रंप का सपना

डोनाल्ड ट्रंप भी आगे का अपना फैसला लेंगे

अमेरिकी विदेश मंत्री का बड़ा बयान : रूस और यूक्रेन में शांति समझौते से पीछे हट सकता है अमेरिका, टूटेगा ट्रंप का सपना

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौता कराने की अपनी कोशिश से पीछे हट सकते हैं

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौता कराने की अपनी कोशिश से पीछे हट सकते हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने शुक्रवार को इसके संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि अगर समझौता होने के स्पष्ट संकेत नहीं मिलते हैं तो फिर ट्रंप इससे अलग होने का रास्ता अपनाएंगे। उन्होंने बताया है कि कुछ दिनों में ही यह तय हो जाएगा कि रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौता हो सकता है या नहीं। इसी आधार पर डोनाल्ड ट्रंप भी आगे का अपना फैसला लेंगे। रुबियो ने पेरिस में यूरोपीय और यूक्रेनी नेताओं से मिलने के बाद यह बयान दिया है।

अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा, रूस-यूक्रेन के बीच शांति समझौते में ट्रंप को बहुत दिलचस्पी है। उन्होंने इस पर अपना काफी समय और एनर्जी खर्च की है लेकिन दूसरे भी महत्वपूर्ण मुद्दे उनके सामने हैं, जिन पर ध्यान देना जरूरी है। रुबियो का बयान यूक्रेन युद्ध के मुद्दे पर अमेरिका की निराशा को दिखाता है। इस मुद्दे पर लगातार कोशिशों के बावजूद अमेरिका को कामयाबी नहीं दिख रही है।
डोनाल्ड ट्रंप को झटका!

यूक्रेन में युद्ध रोकने में असफल रहना ट्रंप के सपने के टूटने जैसा होगा। डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव से समय से ही इस मुद्दे को उठाया था। उन्होंने अमेरिका का प्रेसीडेंट बनने के बाद 24 घंटे में युद्ध रोकने की बात कही थी लेकिन रूस और यूक्रेन के नेताओं से लगातार संपर्क साधने के बावजूद वह अभी तक लड़ाई नहीं रोक सके हैं। ट्रंप की तमाम कोशिशों को बावजूद यूक्रेन में जंग जारी है। ऐसे में उनकी हताशा बढ़ती दिख रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने जनवरी में पद संभालने के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की पर सख्त रुख अपनाया था। दोनों के बीच व्हाइट हाउस में कहासुनी तक हो गई थी। हालांकि बीते कुछ दिन से डोनाल्ड ट्रंप रूस पर सख्त दिख रहे हैं। हाल ही में यूक्रेनी शहर सुमी पर रूस के बैलिस्टिक मिसाइल हमले पर ट्रंप ने सख्त बयान दिया था। उन्होंने इस हमले को रूस की गलती कहा था, जिसमें 34 लोग मारे गए।

डोनाल्ड ट्रंप ने रूस पर यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए सीजफायर समझौते में बाधा डालने का आरोप लगाया है। ट्रंप ने हाल ही में कहा था कि रूस सीजफायर की कोशिशों में बाधा डालेगा तो रूसी तेल पर 25 से 50 प्रतिशत सेकेंडरी टैरिफ लगा देंगे। इस तल्खी के बाद ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की बैठक की उम्मीदें भी कम होती जा रही हैं।

Read More दिल्ली MCD उपचुनाव से पहले आप को बड़ा झटका, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने थामा BJP का दामन, केजरीवाल पर बोलते हुए छलके आंसू

Post Comment

Comment List

Latest News

इटली को 100 जेएसएसएम मिसाइलें बेचने की अमेरिका की मंजूरी : आकाश से धरती पर मार करने में सक्षम, राष्ट्रीय सुरक्षा उद्देश्यों को समर्थन देगी बिक्री इटली को 100 जेएसएसएम मिसाइलें बेचने की अमेरिका की मंजूरी : आकाश से धरती पर मार करने में सक्षम, राष्ट्रीय सुरक्षा उद्देश्यों को समर्थन देगी बिक्री
अमेरिका ने इटली को 100 जेएएसएसएम मिसाइलें और संबंधित उपकरण बेचने की मंजूरी दी, जिसकी अनुमानित लागत 30.1 करोड़ डॉलर...
Weather Update : सर्द हवाओं और शीतलहर से प्रदेश में सर्दी ने ठिठुराया, लगातार गिर रहा पारा
ऑस्ट्रेलिया के जंगल में आग : कई घर जलकर खाक, लोगों से एक मजबूत संरचना में शरण लेने का आग्रह
सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपना ‘धड़क 2’ का अवॉर्ड ऑनर किलिंग के शिकार दिवंगत सक्षम टेट को किया समर्पित, जानें अभिनेता ने क्या कहा 
इंडिगो की कई उड़ानें रद्द : नए नियम लागू होने के बाद उड़ानों में बढ़ी देरी, शिड्यूल को पुर्नव्यवस्थित करने के लिए उड़ानें हो रही रद्द 
रूफ टॉप सोलर को बढ़ावा देने के लिए सिटी एक्सीलरेटर प्रोग्राम, जयपुर सहित प्रदेश के 4 शहर शामिल
संभागवार बैठकों से सत्ता-संगठन में सीधा संवाद, मुख्यमंत्री आवास पर मंथन