कश्मीर में वैष्णो देवी तीर्थयात्रियों के लिए पर्यटन स्थलों का विकास करेगी सरकार : उमर अब्दुल्ला ने कहा- मेलों में करेंगे प्रचार, रोडमैप कर रहे है तैयार

एक्सप्रेसवे के कारण जम्मू शहर दरकिनार हो जाएगा

कश्मीर में वैष्णो देवी तीर्थयात्रियों के लिए पर्यटन स्थलों का विकास करेगी सरकार : उमर अब्दुल्ला ने कहा- मेलों में करेंगे प्रचार, रोडमैप कर रहे है तैयार
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें प्रमुख पर्यटन स्थलों को आकार देना होगा। हम वैष्णो देवी तीर्थयात्रियों को पर्यटन स्थलों की ओर मोड़ने में असफल रहे है।

जम्मू। कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि सरकार माता वैष्णो देवी का दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जम्मू और आसपास के पर्यटन स्थलों का विकास तथा प्रचार करेगी। पर्यटन विभाग का प्रभार संभाल रहे अब्दुल्ला ने सदन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक युद्धवीर सेठी द्वारा उठाए गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि जम्मू में पर्यटन स्थलों का प्रचार-प्रसार उस तरह नहीं किया गया, जैसा किया जाना चाहिए था, लेकिन हम इन स्थानों पर अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए एक रोडमैप तैयार कर रहे हैं। जम्मू के लोग इस बात से डरे हुए हैं कि कश्मीर के लिए ट्रेन, रिंग रोड के पूरी तरह चालू हो जाने और निर्माणाधीन दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे के कारण जम्मू शहर दरकिनार हो जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें प्रमुख पर्यटन स्थलों को आकार देना होगा। हम वैष्णो देवी तीर्थयात्रियों को पर्यटन स्थलों की ओर मोड़ने में असफल रहे हैं और मुझे लगता है कि अगर हम 10-15 प्रतिशत तीर्थयात्रियों को लाने में सफल हो जाते हैं, तो यह निश्चित रूप से हमारे पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देगा। अब्दुल्ला ने कहा कि हम आगंतुकों के लिए तीर्थ पर्यटन यात्रा कार्यक्रम व्यापार मेलों में पर्यटन स्थलों का प्रचार करने और बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

Tags: tourist

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया