'वोट चोरी' संविधान पर हमला : कांग्रेस ने की ज्ञानेश कुमार को तत्काल हटाने की मांग, वेणुगोपाल बोले- पद पर रहने का अधिकार नहीं

उच्चतम न्यायालय की निगरानी में हो मामले की निष्पक्ष जांच

'वोट चोरी' संविधान पर हमला : कांग्रेस ने की ज्ञानेश कुमार को तत्काल हटाने की मांग, वेणुगोपाल बोले- पद पर रहने का अधिकार नहीं
कांग्रेस ने एसआईआर के तहत मतदाता सूची से नाम हटाने और फर्जी मतदाता जोड़ने का आरोप लगाते हुए इसे ‘वोट चोरी’ और संविधान पर हमला बताया। राहुल गांधी ने भाजपा, आरएसएस और चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराया। केसी वेणुगोपाल व पवन खेड़ा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाकर सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत करोड़ों मतदाताओं के नाम हटाने और बड़ी संख्या में फर्जी मतदाता जोड़ने का आरोप लगाते हुए इसे 'वोट चोरी' तथा देश की जनता और संविधान पर हमला बताया और कहा कि इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका अहम है। इसलिए उन्हें तत्काल पद से हटाया जाना चाहिए। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि 'वोट चोरी' भारतीय जनता के खिलाफ अपराध और संविधान पर सीधा हमला है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और चुनाव आयोग को इसके लिए जिम्मेदार बताया और कहा कि न्याय जरूर होगा।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कुमार को पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। एक व्यक्ति अपनी इच्छा से मतदाता सूची से नाम कैसे हटा सकता है तथा अन्य संवैधानिक अधिकारियों को किनारे कर ऐसे कदम कैसे उठा सकता है। उन्होंने कहा कि मतदान का अधिकार प्रत्येक नागरिक को संविधान से मिला है और इसे छीने जाने की स्थिति में पूरी प्रक्रिया का ईमानदारी से पालन होना चाहिए। उन्होंने चुनाव आयुक्त कुमार को देशव्यापी 'वोट चोरी' अभियान का मुख्य वास्तुकार बताते हुए उन्हें तत्काल हटाने और उच्चतम न्यायालय की निगरानी में मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने भी कुमार पर चुनाव आयोग को भीतर से कमजोर करने और करोड़ों भारतीयों को मताधिकार से वंचित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कुमार को कानून का सामना करना चाहिए।

Tags: attack

Post Comment

Comment List

Latest News

गलतागेट पुलिस की वाहन चोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 17 मोटरसाइकिल बरामद, जानें पूरा मामला गलतागेट पुलिस की वाहन चोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 17 मोटरसाइकिल बरामद, जानें पूरा मामला
गलतागेट थाना पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों (अखिलेश मीणा, उस्मान और निशान्त) को गिरफ्तार...
भारत-फ्रांस-यूएई की त्रिपक्षीय बैठक में पश्चिम एशिया पर चर्चा, अंतरिक्ष और एआई समेत सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति
रिश्तेदारी : पहले सास अब बहू और पहले भाभी अब ननद बनी पार्षद
श्रीराम गोदावरी धाम अखाड़ा : 1971 में हिंद केसरी चंदगी राम ने रखी थी नींव
सांप के जहर से ज्यादा जहरीला अंधविश्वास, झाड़ फूंक में गंवा रहे अपनों की जान
बैंक हड़ताल से पहले 27 सितंबर को खुलेंगे सभी बैंक, सरकार ने ग्राहकों की सुविधा के लिए लिया अहम फैसला, सेवाएं रहेंगी चालू
ऐतिहासिक स्मारकों पर सजेगी सेवा के रंग राष्ट्र के संग की रंगोली, आमेर महल से जंतर-मंतर तक योजनाओं से संबंधित रंगोलियों का होगा प्रदर्शन