महाराष्ट्र में वोटर लिस्ट घोटाले का बवाल: आदित्य ठाकरे ने फोड़ा फर्जीवाडे का बम, विपक्ष का एकजुट प्रदर्शन

महाराष्ट्र में वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े का बवाल

महाराष्ट्र में वोटर लिस्ट घोटाले का बवाल: आदित्य ठाकरे ने फोड़ा फर्जीवाडे का बम, विपक्ष का एकजुट प्रदर्शन

बिहार चुनाव के बाद देशभर में उठा एसआईआर विवाद अब महाराष्ट्र की राजनीति को भी झकझोर रहा है। मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने दस्तावेजों के बड़े ढेर के साथ मतदाता सूची में भारी फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग पर “वोट चोरी” करने का आरोप लगाया है। राज ठाकरे द्वारा जारी वीडियो में उन्हें भारी फाइलों के साथ विरोध स्थल की ओर जाते हुए देखा जा सकता है।

मुंबई। बिहार चुनाव के बाद पूरे देश में एसआईआर को लेकर हंगामा मच हुआ है। एसआईआर की आग अब महाराष्ट्र की राजनीति तक पहुचं गई है और अब महाराष्ट्र की राजनीति में एक नया विवाद सामने आया है। बता दें कि, महाराष्ट्र में राज ठाकरे ने दस्तावेजों के साथ में मतदाता सूची में फर्जीवाडे का बम फोडा है। इसको लेकर राज ठाकरे ने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें उनको भारी भरकम दस्तावेजों के जत्थे के साथ में विरोध स्थल पर जाते हुए देखा जा सकता है, जहां राज ठाकरे चुनाव आयोग पर वोट चोरी के आरोप लगाते हुए देखा जा सकता है। बता दें कि, ये मामला अक्टूबर से ही गरमाता जा रहा था, लेकिन इस माह में सत्याचा मोर्चा ने इसे चरम पर पहुंचा दिया है।

दरअसल, मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने हाल ही में, 19 अक्टूबर 2025 को पहली बार इस मामले में खुलासा किया था कि राज्य सरकार की वोटर लिस्ट में फर्जीवाडा हो रहा है और करीब 96 लाख फर्जी नाम जोड़े गए हैं। मनसे ने जानकारी देते हुए बताया कि, मुंबई में 8-10 लाख, ठाणे, पुणे और नासिक में प्रत्येक में 8-8.5 लाख फर्जी नाम शामिल हैं। इसके बाद जैसे ही इस मामले के बारे में कांग्रेस को पता चला तो उन्होंने इस मामले का राष्ट्रीय स्तर पर उठाया और उसके बाद इसको वोट चोरी का नाम दिया गया। इस मामले को लेकर उद्धव ठाकरे ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, पहले सरकार ने नाम-सिंबल चुराए थे और अब वो वोट चोरी कर रही है।

इस मामले में राज ठाकरे ने आगे कहा कि, मैं जुलाई की मतदाता सूची पढ़कर आपको बता रहा हूॅं, अकेले मुंबई नॉर्थ में ही 62,370 फर्जी वोटर है तो आप सोच सकते हैं कि, पूरे देश में कितने होंगे। इसको लेकर संजय राउत ने दावा किया है, लिस्ट में करीब 1 करोड़ फर्जी नाम शमिल है।

राज ठाकरे के इस आरोप में जवाब में चुनाव आयोग ने जवाब देते हुए कहा कि, वोटर आईडी कार्ड में किसी प्रकार की कोई भी छेड़छाड़ नहीं हो रही है और सूची पूरी तरह से सुरक्षित है।

Read More हाइवे पर आवारा पशुओं से हादसे का खतरा : जयपुर-आगरा और जयपुर-रेवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग कॉरिडोर पर बचाव का पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च, वाहनों के साथ जनहानि

Post Comment

Comment List

Latest News

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण...
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा
राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन