गांधी परिवार में बजने वाली है शादी की शहनाई, प्रियंका गांधी के बेटे ने अवीवा बेग के साथ की सगाई, जानें कब होगी शादी ?

गांधी परिवार में खुशियाँ: रेहान वाड्रा ने अवीवा बेग से की सगाई

गांधी परिवार में बजने वाली है शादी की शहनाई, प्रियंका गांधी के बेटे ने अवीवा बेग के साथ की सगाई, जानें कब होगी शादी ?

प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने अपनी लंबे समय की दोस्त अवीवा बेग के साथ एक निजी समारोह में सगाई कर ली है। 24 वर्षीय रेहान, जो एक विजुअल आर्टिस्ट और फोटोग्राफर हैं, जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे। हालांकि परिवार ने अभी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

नई दिल्ली। गांधी परिवार को बहुत ही जल्द अब तक की सबसे बड़ी खुशी मिलने वाली हैं क्योंकि गांधी परिवार में बहुत ही जल्द शादी की शहनाई बजने वाली हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि राहुल गांधी शादी के बंधन में बंधने वाले हैं बल्कि ये मौका है प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की सगाई का, जिन्होंने अपनी सात साल पुरानी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग के सा​थ सगाई की है। बता दें​ कि 24 साल के रेहान ने बेहद ही निजी प्रोग्राम में अपनी गर्लफ्रेंड को सगाई की अंगूठी पहनाई और खबर सामने आ रही है कि ये दोनों बहुत ही जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। जानकारी के अनुसार, अब बहुत ही जल्द गांधी परिवार इन दोनों की शादी की तारिख अनांउस करने वाले हैं।

फिलहाल, गांधी परिवार की तरफ से अभी तक रेहान और अवीवा की सगाई को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन सात साल से रिलेशनशिप में रहने के बाद रेहान ने अवीवा के परिवार से शादी के लिए इजाजत मांगी और वो इस रिश्ते के लिए मान गए। जानकारी के अनुसार, इस कार्यक्रम को बेहद ही खास रखा गया था और इस कार्यक्रम में केवल दोनों परिवारों के खास लोगों को ही शामिल किया गया था।

बता दें कि रेहान राजनीति से दूर रहते हैं और ये एक इंस्टॉलेशन और विजुअल आर्टिसट है। रेहान नेचर फोटोग्राफी और ट्रैवलिंग का शौक रखते हैं। इसके अलावा रेहान ‘डार्क परसेप्शन’ नाम की सोलो एग्जीबिशन भी चलाते हैं। फिलहाल, रेहान लंदन में रहते हैं और कभी कभी अपने माता पिता से मिलने के लिए दिल्ली आते हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान की बैंकों पर हमले की चेतावनी: गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एनवीडिया, आईबीएम और ओरेकल जैसी कंपनियां भी निशाने पर ईरान की बैंकों पर हमले की चेतावनी: गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एनवीडिया, आईबीएम और ओरेकल जैसी कंपनियां भी निशाने पर
ईरान ने अमेरिका और इजरायल से जुड़े आर्थिक केंद्रों और बैंकों को निशाना बनाने की धमकी दी है। रिवोल्यूशनरी गार्ड्स...
प्रदेश में आग उगली गर्मी : पढ़ें कब से मिलगी राहत, मेघगर्जन के साथ होगी हल्की बारिश; चलेगी धूल भरी आंधी
बाजार में कोहराम: पश्चिम एशिया संकट के दबाव में शेयर बाजारों में फिर बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1342 अंक लुढ़ककर 76,863 पर हुए बंद
दो लाख में मरम्मत के बाद भी जर्जर कक्षा-कक्ष, असुरक्षित नौनिहाल
राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना में संशोधन, टेक्सटाइल इकाइयों को मिलेगा पेरोल सब्सिडी का लाभ
करणी विहार थाना व डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई : चोरी-नकबजनी गिरोह का पर्दाफाश, दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
महिला के लिए नई जिंदगी लाए सड़क के गड्ढे : डॉक्टरों ने घोषित कर दिया था ‘ब्रेन डेड’, झटका लगने से होने लगी हलचल