Women Reservation Bill: विशेष सत्र में ही लाया जा सकता है बिल, अधीर रंजन चौधरी ने की मांग

बोले- सोनिया गांधी ने बिल लाने का किया था प्रयास

Women Reservation Bill: विशेष सत्र में ही लाया जा सकता है बिल, अधीर रंजन चौधरी ने की मांग

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने सदन में कहा कि सरकार को संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण विधेयक पारित कराना चाहिए।

नई दिल्ली। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने सदन में कहा कि सरकार को संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण विधेयक पारित कराना चाहिए।

चौधरी ने संसद के विशेष सत्र के पहले दिन संसद के पुराने भवन में सदन की कार्यवाही के अंतिम दिन अपने उद्बोधन में कहा कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने महिला आरक्षण विधेयक पारित कराने का प्रयास किया था। सरकार को अब इस विधेयक को पारित कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि सरकार उनकी मांग मानेगी।

उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मांग करते हुए कहा कि विपक्ष को अपनी बात कहने और जनहित के मुद्दे सरकार के समक्ष लाने का पर्याप्त अवसर देने के लिए विपक्षी दलों के लिए सप्ताह में पूरा एक दिन निर्धारित कर देना चाहिए।

चौधरी ने कई पूर्व प्रधानमंत्रियों के देश के विकास के लिए किये गये योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने माडर्न इंडिया की नींव रखी। पंडित नेहरू ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन जैसे संस्थानों को स्थापित किया जिसकी बदौलत आज चंद्रयान-3 को चांद पर उतारने में देश कामयाब हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण करके देश के आर्थिक विकास में महती योगदान दिया। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देश को सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में इतना समृद्ध किया कि आज डिजिटल इंडिया की बातें की जा पा रही हैं। 

Read More ईरान पर हमला इजरायल के अस्तित्व की लड़ाई : इस खतरे को कम करना चाहते हैं हम, श्लोमी ने कहा- हमलों में कई परमाणु वैज्ञानिक और सैन्य अधिकारी मारे गए 

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह काम अधिक करते थे, बातें कम करते थे। उन्होंने वैश्विक आर्थिक मंदी के दौर में देश अर्थव्यवस्था को बखूबी संभाला। 

Read More उत्तराखंड में भीषण हादसा : केदारनाथ से गौकुण्डी जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, 7 लोगों की मौत

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में पंचायतीराज विधेयक लाकर ग्राम पंचायतों को मजबूती प्रदान की गयी। सूचना का अधिकार कानून बनाकर आम आदमी को जानकारी हासिल करने का अधिकार दिया गया। शिक्षा का अधिकार कानून बनाकर पांच से 14 वर्ष के बच्चों को शिक्षा की व्यवस्था की गयी। राष्ट्रीय महात्मा गांधी रोजगार गारंटी कानून बनाकर गरीबों के लिए रोजगार के अवसर प्रदान किये गये। खाद्य सुरक्षा कानून लाकर गरीबों को सस्ती दरों पर खाद्यान्न की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी।

Read More टेकऑफ से पहले एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खामी, कंपनी ने कहा- असुविधा के लिए खेद

चौधरी ने कहा कि हमें महत्वपूर्ण बातों को भूलना नहीं चाहिए , हम पुरानी चीजों को भूलेंगे नहीं। हम जब वसुदेव कुटुम्बकम कहते हैं तो हमें सबकी चिंता करनी चाहिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

अलवर में नशे में धुत दामाद ने सास की हत्या, पत्नी घायल अलवर में नशे में धुत दामाद ने सास की हत्या, पत्नी घायल
राजस्थान में अलवर जिले के खैरथल थाना क्षेत्र में रविवार को मीरका गांव में एक शराबी दामाद ने अपनी सास...
टेकऑफ से पहले एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खामी, कंपनी ने कहा- असुविधा के लिए खेद
राष्ट्रीय लोकदल पार्टी का 11 जुलाई को राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, तैयारियों के लिए कमेटी घोषित
बगरु पुलिस की त्वरित कार्रवाईन : डम्पर चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
केरल एयरपोर्ट पर ब्रिटिश लड़ाकू विमान की आपत लैंडिंग : ईंधन की कमी के कारण उतरने की मांगी अनुमति, भारत ने सुरक्षा कारणों से की विमान की मदद 
ट्रंप ने व्लादिमीर पुतिन से की फोन पर बात, कहा- इजरायल-ईरान में समाप्त हो युद्ध 
केन्द्र सरकार ने दी बड़ी राहत, आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपलोड की आखिरी तारीख एक साल बढ़ी