पीएम मोदी से मिले सीएम भजनलाल शर्मा, जयपुर में होने वाले प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन का दिया निमंत्रण

इस वर्ष पहली बार यह सम्मेलन आयोजित

पीएम मोदी से मिले सीएम भजनलाल शर्मा, जयपुर में होने वाले प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन का दिया निमंत्रण
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली में संसद भवन पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच हुई यह चर्चा राजनीतिक दृष्टि से बेहद अहम मानी जा रही है। इसी बीच सीएम ने बुधवार को कैबिनेट बैठक भी बुला ली है, जिससे राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में संसद भवन पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच हुई यह चर्चा राजनीतिक दृष्टि से बेहद अहम मानी जा रही है। इसी बीच सीएम ने बुधवार को कैबिनेट बैठक भी बुला ली है, जिससे राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। जानकारी के अनुसार मुलाकात में दो महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत हुई, जिनमें प्रमुख था 10 दिसंबर को जयपुर में आयोजित होने वाले प्रवासी राजस्थानी दिवस सम्मेलन का आमंत्रण। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए औपचारिक रूप से न्यौता दिया।

दरअसल, पिछले साल राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट के दौरान राज्य सरकार ने हर वर्ष प्रवासी राजस्थानी दिवस मनाने की घोषणा की थी। इसके तहत इस वर्ष पहली बार यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन का मकसद दुनियाभर में बसे राजस्थानियों को एक मंच पर लाना और राज्य के प्रति उनके योगदान का सम्मान करना है। यह आयोजन जयपुर के जेईसीसी सभागार में होगा। गौरतलब है कि पिछले साल राइजिंग राजस्थान समिट का उद्घाटन भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही किया था।

Post Comment

Comment List

Latest News

किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
बस्सी थाना क्षेत्र में किश्त जमा कराने के बहाने बुलाकर कृष्ण कुमार जांगिड़ ने 27 वर्षीय बंटी शर्मा पर सरिये...
विकसित भारत का विज़न: नीति आयोग की बैठक में पीएम मोदी का आह्वान, राज्यों के सहयोग और महिला सशक्तिकरण पर जोर
अल्बानिया: स्केनबेर्ग चौक आंदोलन बना व्यापक सत्ता-विरोधी प्रदर्शन, पीएम एदी रामा के इस्तीफे की मांग
नि:शुल्क टीकाकरण अभियान : मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन
तृणमूल कांग्रेस एक राजनीतिक दल नहीं, गिरोह थी: दिलीप घोष का बड़ा हमला, बोले- जो हो रहा है वह तय था
अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत: कलकत्ता हाई कोर्ट ने 'हस्ताक्षर जालसाजी' मामले में गिरफ्तारी पर 21 दिनों की लगाई रोक, दो सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई
टीएमसी को बड़ा झटका: अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, उच्च सदन में तृणमूल के बचे सिर्फ 9 सांसद