लाल किला विस्फोट मामला: अनंतनाग के जंगलों में NIA का सर्च ऑपरेशन जारी

दिल्ली विस्फोट मामले में एनआईए की कश्मीर में बड़ी कार्रवाई

लाल किला विस्फोट मामला: अनंतनाग के जंगलों में NIA का सर्च ऑपरेशन जारी

दिल्ली के लाल किला विस्फोट मामले की जांच में एनआईए ने दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के जंगलों में तलाशी अभियान तेज किया है। दो आरोपियों के खुलासे पर संदिग्ध ठिकानों की जांच हो रही है। अब तक मामले में सात आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

श्रीनगर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) पिछले महीने नयी दिल्ली में लाल किला के सामने हुए विस्फोट की जांच के अंतर्गत दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के हतमुरा के जंगली इलाके में तलाशी ले रही है। अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि पुलिस और सीआरपीएफ की मदद से एनआईए की टीमें दो आरोपियों को मट्टन के जंगल क्षेत्र में लेकर गई, क्योंकि उन्होंने कथित रूप से मॉड्यूल द्वारा उपयोग किए जाने वाले संदिग्ध ठिकानों का खुलासा किया था। जानकारी के अनुसार, तलाशी अभियान जारी है।

जंगल में तलाशी अभियान आतंकी मॉड्यूल की गतिविधियों, परिचालन एवं दक्षिण कश्मीर में संभावित ठिकानों का पता लगाने की कोशिश का एक हिस्सा है। हतमुरा के जंगलों में छापेमारी पिछले सप्ताह कश्मीर में आठ स्थानों और लखनऊ में एक स्थान पर एक साथ की गई छापेमारी के बाद की जा रही है। इन छापेमारियों में 10 नवंबर को दिल्ली विस्फोट के आरोपी आतंकी मॉड्यूल से जुड़े लोगों से संबद्ध परिसरों को निशाना बनाया गया, जिसमें 13 लोग मारे गए थे और 32 घायल हुए थे। हालांकि इस तलाशी अभियान पर एनआईए की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

जानकारी के अनुसार, एनआईए ने अब तक इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है और विस्फोट में शामिल आतंकवादी मॉड्यूल के प्रत्येक सदस्य का पता लगाने एवं गिरफ्तार करने के लिए विभिन्न राज्य पुलिस बलों के साथ मिलकर काम कर रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ, गोपाल शर्मा ने कहा- भारतीय संस्कृति मानवता को आगे बढ़ाने वाली हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ, गोपाल शर्मा ने कहा- भारतीय संस्कृति मानवता को आगे बढ़ाने वाली
हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में “लोक कला और जनसंचार” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ। कार्यक्रम में मुख्य...
नाटो के भविष्य पर मंडराया संकट: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य खोलने के लिए मांगी सहयोगी देशों से मदद  
आर्मेनिया सरकार को जयशंकर ने दिया धन्यवाद: 550 से अधिक भारतीय नागरिकों को ईरान से निकालने में की मदद, बचाव अभियान जारी
भाजपा मोर्चा ने शहीद राजा हसन खान मेवाती के 499वें शहादत दिवस पर विचार संगोष्ठी, रोजा इफ्तार का आयोजन
LPG किल्लत के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चूल्हा जलाकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना, विफल विदेश नीति का लगाया आरोप
केरल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किस किस का है नाम, यहां देखें पूरी सूची
खाद्य सुरक्षा बढ़ाने के लिए जयपुर में फॉस्टेग प्रशिक्षण : सुरक्षित खाद्य बनाने के नियमों की जानकारी, फूड हैंडलर्स को मिलेगा प्रमाण पत्र