‘बैसाखी दी रात सितारों के साथ’ : स्टार प्लस ला रहा है अपने शोज़ का धमाकेदार संगम

13 अप्रैल, शाम 6:30 बजे, सिर्फ स्टार प्लस पर प्रसारित होगा

‘बैसाखी दी रात सितारों के साथ’ : स्टार प्लस ला रहा है अपने शोज़ का धमाकेदार संगम
बैसाखी के मौके पर, स्टार प्लस रंगारंग उत्सव ‘बैसाखी दी रात सितारों के साथ’ लेकर आ रहा है।

मुंबई। बैसाखी के मौके पर, स्टार प्लस रंगारंग उत्सव ‘बैसाखी दी रात सितारों के साथ’ लेकर आ रहा है, जो अलग-अलग शोज़ की सीमाओं को पार कर एक भव्य सांस्कृतिक पल रचता है।

स्टार प्लस हमेशा से भारतीय मूल्यों, संस्कृति और भावनात्मक जुड़ाव को खूबसूरती से दिखाने के लिए जाना जाता रहा है। एकता और साथ मिलकर त्योहार मनाने की सोच को आगे बढ़ाते हुए चैनल हर खास मौके पर दर्शकों को जोड़ता आया है। इस बार बैसाखी के मौके पर, स्टार प्लस एक रंगारंग उत्सव लेकर आ रहा है, जो अलग-अलग शोज़ की सीमाओं को पार कर एक भव्य सांस्कृतिक पल रचता है। इस खास सेलिब्रेशन में स्टार प्लस के सबसे पसंदीदा शोज़ के किरदार एक साथ नजर आएंगे जैसे अनुपमा, ये रिश्ता क्या कहलाता है, गुम है किसी के प्यार में, उडऩे की आशा, एडवोकेट अंजलि अवस्थी, पॉकेट में आसमान, जादू तेरी नज़र, झनक और इस इश्क का रब रखा, यानी स्टार प्लस की पूरी दुनिया एक ही फ्रेम में नजर आएगी।

स्टार प्लस के ‘बैसाखी दी रात सितारों के साथ’ का नया प्रोमो एक रंग-बिरंगे जश्न की झलक देता है, जो संगीत, नृत्य, परंपरा और खुशीभरे मेल-मिलाप से भरपूर है। बैसाखी, जो नई शुरुआत और समृद्धि का प्रतीक है, इस बार एक नए रंग और ऊर्जा के साथ पर्दे पर सजीव हो उठेगी। प्रोमो में स्टार प्लस के फेवरेट सितारें अपने फेस्टिव लुक में नजर आते हैं, जो मंच पर चार-चांद लगा रहे हैं। दिल को छू लेने वाले पल, जोश से भरे परफॉर्मेंस और पूरे देश के साथ त्योहार की रौनक बांटते इन चेहरों को देखना वाकई खास अनुभव होगा। ये प्रोमो न सिर्फ सेलिब्रेशन की झलक देता है, बल्कि इस बात का भी एहसास कराता है कि जब परंपरा और मनोरंजन एक साथ आते हैं, तो जश्न और भी यादगार बन जाता है। ‘बैसाखी दी रात सितारों के साथ’ 13 अप्रैल, शाम 6:30 बजे, सिर्फ स्टार प्लस पर प्रसारित होगा।

 

Read More वरिष्ठ अभिनेता सैम नील का 78 वर्ष की उम्र में निधन : ‘जुरासिक पार्क’ के डॉ. एलन ग्रांट की भूमिका से मिली वैश्विक पहचान, हॉलीवुड में शोक की लहर

Read More ‘रक्तांचल सीजन 3’ का ट्रेलर रिलीज, विजय सिंह के दमदार अंदाज में लौटे क्रांति प्रकाश झा

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार
पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के विश्वविद्यालयों में मराठी भाषा लागू करने के निर्णय का विरोध किया।...
कुमारी सैलजा का दावा, सचमुच राहुल गांधी ने डर गई भाजपा सरकार, बोली- कार्यक्रम का स्थान बदलने से नहीं दबेगी छात्रों की आवाज़ 
वर्ल्ड कप फाइनल में आमने-सामने होंगे मेसी और यमल, 19 साल पुरानी तस्वीर बनी चर्चा का केंद्र
उमर अब्दुल्ला ने वांगचुक के अनशन पर उठाएं सवाल : केंद्र सरकार इस मुद्दे पर चिंतित नहीं, कहा- राजनीति में मानवता के लिए होना चाहिए स्थान
जोधपुर में दो दर्दनाक सड़क हादसे: इलाज के दौरान महिला और बाइक सवार की मौत, पुलिस जांच में जुटी
कीव पहुंचकर ब्रिटिश पीएम स्टार्मर का बड़ा ऐलान, बोले-यूक्रेन के लिए ब्रिटेन का समर्थन हर हाल में रहेगा अटूट
विदेश दौरों को लेकर राजभर का अखिलेश पर हमला: चुनाव के लिए विदेशी कंपनी की ली मदद, जातीय संघर्ष भड़काने का लगाया आरोप