श्रद्धा कपूर ने की फिल्म ‘धुरंधर’ की तारीफ : इंस्टाग्राम पर कई स्टोरीज साझा कीं, जानें अभिनेत्री ने क्या कहा  

रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल की अहम भूमिका  

श्रद्धा कपूर ने की फिल्म ‘धुरंधर’ की तारीफ : इंस्टाग्राम पर कई स्टोरीज साझा कीं, जानें अभिनेत्री ने क्या कहा  
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ की जमकर तारीफ की है। आदित्य धर निर्देशित इस एक्शन-थ्रिलर को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। श्रद्धा ने इंस्टाग्राम स्टोरी में फिल्म के दूसरे पार्ट के लिए उत्सुकता जताई और यामी गौतम को लेकर फैले निगेटिव पीआर पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने फिल्म को 2025 की बेहतरीन हिट बताया।

मुंबई। बॉलीवुड स्टार श्रद्धा कपूर  ने फिल्म ‘धुरंधर’ की तारीफ की है। फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल की अहम भूमिका हैं। यह हाई-ऑक्टेन एक्शन-थ्रिलर आदित्य धर द्वारा लिखित, निर्देशित और निर्मित है और इसका निर्माण ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने किया है। जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, बी62 स्टूडियोज के प्रोडक्शन और सारेगामा के सहयोग से यह फिल्म बनी है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी और इसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

वहीं, दूसरी ओर फिल्म को कई सेलेब्स से भी लगातार प्रशंसा मिल रही है। इसमें श्रद्धा कपूर का नाम भी शामिल हो गया है। श्रद्धा कपूर ने इस फिल्म की तारीफ करते हुए दूसरे पार्ट के लिए भी अपनी उत्सुकता जाहिर की है।

श्रद्धा कपूर ने फिल्म ‘धुरंधर’ की तारीफ करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर कई स्टोरीज साझा कीं। अपनी स्टोरीज में उन्होंने लिखा- आदित्य धर का ‘धुरंधर’ बनाना वाकई बुरा लग रहा है, क्योंकि दूसरे पार्ट के लिए हमें तीन महीने का इंतजार करवाया है। हमारी भावनाओं के साथ खिलवाड़ मत करो। कृपया इसे पहले रिलीज कर दो।

श्रद्धा कपूर ने फिल्म ‘धुरंधर’ की तारीफ करते हुए कहा कि क्या शानदार अनुभव रहा। यदि सुबह शूट नहीं होता तो अभी जाकर दोबारा देखती। उन्होंने इस साल हिंदी सिनेमा को मिली हिट फिल्मों का जिक्र करते हुए कहा कि ‘छावा’, ‘सैयारा’ और ‘धुरंधर’ सभी 2025 के हिंदी सिनेमा में।

Read More एलीट मिस राजस्थान : पोस्टर लॉन्च के साथ शुरू हुई ताज की तलाश, प्रदेशभर में होंगे विशेष ऑडिशन

श्रद्धा कपूर ने आदित्य धर की पत्नी और अभिनेत्री यामी गौतम को मिले निगेटिव पीआर के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा- यामी गौतम को निगेटिव पीआर और मनगढ़ंत विवादों का सामना करना पड़ा, लेकिन ‘धुरंधर’ ने इन सब का सामना किया और शानदार प्रदर्शन किया। कोई भी बुरी ताकत एक अच्छी फिल्म को नीचे नहीं गिरा सकती। हमें दर्शकों पर भरोसा है।

Read More उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ टैक्स फ्री, दर्शकों से नहीं वसूला जाएगा एसजीएसटी

 

Read More आमेर के गणेश पोल पर गूंजा एक्शन-कट : तमिल फिल्म की शूटिंग, गीत के दृश्यों के लिए कई रीटेक

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया