ऑस्कर विजेता हॉलीवुड फिल्ममेकर डैरेन एरोनॉफ्स्की के साथ काम करेंगे कार्तिक आर्यन, जानें कोलैब को लेकर अभिनेता ने क्या कहा 

मुलाकात का एक कैंडिड वीडियो शेयर किया 

ऑस्कर विजेता हॉलीवुड फिल्ममेकर डैरेन एरोनॉफ्स्की के साथ काम करेंगे कार्तिक आर्यन, जानें कोलैब को लेकर अभिनेता ने क्या कहा 

कार्तिक आर्यन और ऑस्कर विजेता हॉलीवुड फिल्ममेकर डैरेन एरोनॉफ्स्की की मुलाकात ने ग्लोबल चर्चा बढ़ा दी है। कार्तिक द्वारा साझा किए गए वीडियो के बाद एरोनॉफ्स्की ने मजाकिया अंदाज में संभावित कोलैब की ओर इशारा किया, जिससे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। कार्तिक ने उन्हें लेजेंड बताते हुए सम्मान जताया। यह संभावित साझेदारी कार्तिक की अंतरराष्ट्रीय पहचान को और मजबूत कर सकती है।

मुंबई। बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन, ऑस्कर विजेता हॉलीवुड फिल्ममेकर डैरेन एरोनॉफ्स्की के साथ काम करते नजर आ सकते हैं। कार्तिक आर्यन ने एक ऐसा ग्लोबल बज़ क्रिएट कर दिया, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर हॉलीवुड के मशहूर और प्रतिष्ठित फिल्ममेकर डैरेन एरोनॉफ्स्की के साथ हुई मुलाकात का एक कैंडिड वीडियो शेयर किया है, जिन्होंने हॉलीवुड की ‘ब्लैक स्वान’, ‘रिक्विम फॉर ए ड्रीम’, ‘द रेसलर’ और ऑस्कर से पुरस्कृत फिल्म ‘द व्हेल’ का निर्माण किया है।

इस खबर ने तूल पकड़नी शुरू ही की थी कि कार्तिक के पोस्ट पर खुद एरोनॉफ्स्की ने मजेदार कमेंट करके हलचल मचा दी। उन्होंने लिखा- क्या हम अपना कोलैब यहां अनाउंस कर सकते हैं? उनके इस चुटीले कमेंट ने इंटरनेट पर तूफ़ान मचा दिया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर संभावित बॉलीवुड-हॉलीवुड कोलैब को लेकर चर्चा तेज हो गई। उसके बाद कार्तिक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एरोनॉफ्स्की के प्रति अपना सम्मान जताते हुए लिखा- ‘ब्लैक स्वान’, ‘द व्हेल’, मेरी पसंदीदा फिल्मों में से हैं और आप एक लेजेंड हैं मेरे दोस्त। आपके साथ चाय पर मुलाकात बेहद अच्छी लगी! जिस बात का इंतजार है, उसके लिए मैं रुक नहीं पा रहा हूँ।

सोशल मीडिया पर कार्तिक और एरोनॉफ्स्की के बीच हुई यह बातचीत न सिर्फ उनकी सहज दोस्ती को दर्शाता है, बल्कि कार्तिक की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय पहचान को भी उजागर करता है। यही वजह है कि अपनी चार्मिंग पर्सनैलिटी, रिलेटेबल नेचर और दमदार ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस के चलते कार्तिक आज भारत के सबसे भरोसेमंद और लोकप्रिय सितारों में गिने जाते हैं।

रेड कार्पेट अपीयरेंस से लेकर ग्लोबल एंडोर्समेंट्स तक, कार्तिक की गहरी होती ग्लोबल मौजूदगी उन्हें आधुनिक भारतीय सिनेमा के एक प्रमुख प्रतिनिधि के रूप में स्थापित कर रही है और इसमें दो राय नहीं कि एरोनॉफ्स्की के साथ उनका यह संभावित कोलैब उनके इंटरनेशनल जर्नी में एक बड़ा कदम साबित होगी।

Read More पुलकित सम्राट ने फिल्म ‘राहु केतु’ में अपने किरदार केतु की तैयारी से जुड़े कुछ खास बीटीएस किए साझा, फैंस में बढ़ा उत्साह 

 

Read More ‘बार्डर 2’ की रिलीज से पहले अहान शेट्टी ने अपने फिल्मी सफर को किया याद, जानें अभिनेता ने क्या कहा 

Read More फिल्म ‘एक दिन’ के टीजर में साई पल्लवी और जुनैद खान ने जीता सबका दिल, जानें रिलीज डेट 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण...
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा
राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन