'खुदा हाफिज 2' का इंतजार मई के बाद होगा खत्म, 17 जून को रिलीज होगी विद्युत जामवाल की फिल्म

अभिनेता विद्युत जामवाल ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी।

'खुदा हाफिज 2' का इंतजार मई के बाद होगा खत्म, 17 जून को रिलीज होगी विद्युत जामवाल की फिल्म
फिल्म के पोस्टर में विद्युत एक कैदी की वर्दी में बढ़े हुए बाल और दाढ़ी में नजर आ रहे है।

मुंबई। बॉलीवुड के एक्शन हीरो विद्युत जामवाल की फिल्म 'खुदा हाफिज' 2Ó22 जून को रिलीज होगी।  विद्युत जामवाल और शिवालिका ओबेरॉय स्टारर थ्रिलर फिल्म 'खुदा हाफिज' दर्शकों को काफी पसंद आई थी। विद्युत जामवाल ने पिछले साल जुलाई में शिवलीका ओबेरॉय के साथ खुदा हाफिज चैप्टर 2 की शूटिंग शुरू की थी। अब उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट का भी एलान कर दिया है। फिल्म के पोस्टर में विद्युत एक कैदी की वर्दी में बढ़े हुए बाल और दाढ़ी में नजर आ रहे है। इस बारे में अभिनेता विद्युत जामवाल ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी।

अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए विद्युत ने फिल्म की तारीख का एलान किया। इस पोस्टर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि खुदा हाफिज चैप्टर 2 में समीर और नरगिस की अग्निपरीक्षा के साक्षी बनें। फिल्म 17 जून, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एसटीपी टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा: जहरीली गैस से 2 लोगों की मौत, रेस्क्यू अभियान शुरू एसटीपी टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा: जहरीली गैस से 2 लोगों की मौत, रेस्क्यू अभियान शुरू
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 स्थित सोसाइटी में एसटीपी टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस से दो लोगों की मौत...
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में नया मिड-डे मील मेन्यू लागू; छात्रों को मिलेगा मौसमी फल
भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ने रचा इतिहास: 1200 किलोमीटर दौड़कर बचाया 3200 लीटर डीजल, निकली सिर्फ जलवाष्प
चीन ने दिखाया हाईटेक कृषि रोबोट: 108 मैकेनिकल हाथों से करेगा कपास की कटाई, इंसानों से 120 गुना तेज दावा
जंतर-मंतर पर छात्रों ने पेश की मिसाल, प्रदर्शन खत्म होते ही खुद उठाया पूरा कचरा, वायरल वीडियो ने जीता दिल
भारत टैक्सी का शुभारंभ: 30 हजार सारथी और 7 लाख ग्राहक जुड़े, सहकारिता मॉडल पर सीएम ने जताया भरोसा
झारखंड के पांच छात्रों का कमाल: अब रोबोट करेगा शिवगंगा तालाब की सफाई, श्रावणी मेले में दिखेगी नई तकनीक