निर्देशक रोहित शेट्टी फायरिंग केस : पुलिस को गिरफ्तार आरोपी का मिला बिश्नोई गैंग से कनेक्शन, जानें पूरा मामला 

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी सदस्य 

निर्देशक रोहित शेट्टी फायरिंग केस : पुलिस को गिरफ्तार आरोपी का मिला बिश्नोई गैंग से कनेक्शन, जानें पूरा मामला 

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग केस में गिरफ्तार आरोपी आसाराम फासले का बिश्नोई गैंग से संबंध सामने आया है। फासले पिछले चार सालों से गैंग के लिए काम कर रहा था और शुभम लोनकर का करीबी रहा। पुणे का रहने वाला फासले वारजे में मैकेनिक था।

मुंबई। रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग केस में मुंबई क्राइम ब्रांच को गिरफ्तार आरोपी का कनेक्शन बिश्नोई गैंग से मिला है। इस मामले पुलिस के हाथ नई जानकारी लगी है। पता चला है कि हथियार सप्लाई करने वाला गिरफ्तार आरोपी आसाराम फासले पिछले चार सालों से बिश्नोई गैंग के लिए काम कर रहा था। रोहित शेट्टी फायरिंग केस के आरोपी आसाराम फासले, पुणे के मालवली इलाके का रहने वाला है और पिछले 10 साल से वारजे क्षेत्र के एक गैरेज में मैकेनिक के तौर पर काम करता आ रहा था। जांच में सामने आया कि वह शुभम लोनकर से बहुत प्रभावित था। लोनकर बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मास्टरमाइंड है और लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी सदस्य है।

आसाराम फासले ने 4 साल पहले लोनकर के प्रभाव और इलाके में उसके दबदबे को देखकर बिश्नोई गैंग जॉइन कर लिया था। तब से वह लोनकर का खास गुर्गा बनकर गैंग के लिए काम करता रहा। रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग के मामले में पहले गिरफ्तार चार आरोपियों में से फासले स्वप्निल सकट को अच्छी तरह जानता था। दोनों की मुलाकात लोनकर के जरिए हुई थी। फासले को लगता था कि गैंग में शामिल होने से उसके इलाके में भी उसका प्रभाव बढ़ेगा। उसके करीबी सर्कल के कुछ लोगों को इसकी जानकारी थी, लेकिन वे गैंग से जुड़े हैं या नहीं, इसकी जांच चल रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका