सलमान खान के जन्मदिन पर फैंस को मिला तोहफा, फिल्म सिकंदर का पोस्टर रिलीज

सिकंदर का पहला लुक आया सामने

सलमान खान के जन्मदिन पर फैंस को मिला तोहफा, फिल्म सिकंदर का पोस्टर रिलीज
साजिद नाडियाडवाला की अगली फिल्म सिकंदर का फस्र्ट पोस्टर सलमान खान के जन्मदिन के अवसर पर जारी कर दिया गया है।

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म सिकंदर का पोस्टर रिलीज कर सलमान खान के फैंस को तोहफा दिया है। सलमान खान स्टारर सिकंदर का पहला लुक सामने आ गया है। साजिद नाडियाडवाला की अगली फिल्म सिकंदर का फस्र्ट पोस्टर सलमान खान के जन्मदिन के अवसर पर जारी कर दिया गया है। निदेशक ए.आर. मुरुगडोस, जो अपनी शानदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, फिल्म में सलमान खान को एक नए और अलग अवतार में पेश करने के लिए तैयार हैं।

पोस्टर में सलमान खान एक ताकतवर और मिस्ट्री से भरे पोज में नजर आ रहे हैं। सिकंदर का यह फस्र्ट लुक सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है, और फैंस बड़े पर्दे पर मेगास्टार की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म सिकंदर सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला की 2014 की ब्लॉकबस्टर फिल्म किक के बाद आने वाली पहली फिल्म है, जो साजिद के निर्देशन में बनी पहली फिल्म भी थी।

साजिद नाडियाडवाला निर्मित और ए.आर. मुरुगडोस निर्देशित सिकंदर एक शानदार सिनेमेटिक एक्सपीरियंस बनने का वादा करती है, जिसमें एक्शन, ड्रामा और इमोशन का बेहतरीन मेल होगा। कहा जा सकता है कि इस कैची फस्र्ट लुक के साथ, सलमान खान की अगली ब्लॉकबस्टर फिल्म का काउंटडाउन अब ऑफिशियल तौर से शुरू हो गया है।

 

Read More मिर्ज़ापुर की फिल्म में जयपुर के रंगकर्मी नरेन्द्र बबल निभाएंगे भूमिका, जानें रिलीज डेट

Read More क्वीन ऑफ राजस्थान सीजन-5 : साक्षी चौधरी बनीं विनर, फैशन, ग्लैमर और आत्मविश्वास का दिखा शानदार संगम

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक