जैकलीन फर्नांडिस ने खाने की आदतों को लेकर किया संघर्ष

20 की उम्र में खाने को लेकर खुद को पनिश किया करती थीं।

जैकलीन फर्नांडिस ने खाने की आदतों को लेकर किया संघर्ष

ये तब की बात है जब वह खाने को लेकर बहुत ज्यादा चूजी हुआ करती थीं।

जैकलीन फ र्नांडिस ने खाने को लेकर अपनी आदतों के साथ किए गए संघर्ष को लेकर बात की है। वह 20 की उम्र में खाने को लेकर खुद को पनिश किया करती थीं। जब शिल्पा शेट्टी ने जैकलीन से खाने को लेकर उनकी आदतों के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, 20 की उम्र में मैंने खाने को लेकर बहुत सी दिक्कतों का सामना किया।

जैकलीन ने कहा, बहुत सारी दिक्कतें। ये सब कुछ मेरे पेन्जेंट के दिनों के चलते होता था, उन दिनों मैंने इस बात पर गौर नहीं किया था लेकिन 19 की उम्र में एक इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर होना। तभी मेरे ऊपर बहुत सारा दबाव आ गया, और मैं इसे हैंडल नहीं कर सकी। मेरे लिए खाना जैसे मेरा दुश्मन बन गया। ये चीज मेरे 20 के होने तक और मेरे कैमरे के सामने आने तक चलती रहीं। जैकलीन फ र्नांडिस ने बताया, जैसे कि मैं कैमरे के सामने कैसी दिख रही हूं। ये कुछ ऐसा था जैसे कि आप खाना खाने के लिए खुद को सजा दे रहे हैं। लेकिन मैं खुशकिस्मत रही जो इन चीजों से उबर सकी। धीरे-धीरे, इसमें वक्त लगा। ऐसा भी वक्त था जब महीनों गुजर जाते थे, और तब कुछ नतीजा दिखता था। लेकिन फि र मैं वापस अपनी उन्हीं आदतों पर आ जाती थी। जैकलीन ने कहा कि वह बहुत डरा हुआ महसूस करने लगी थीं,लेकिन ये वो चीज थी जिसने मुझे और भी ज्यादा मजबूत बना दिया और मैं खाने को लेकर पहले से कहीं ज्यादा अवेयर हो गई। जैकलीन फ र्नांडिस ने कहा कि कि एक बार एक एक्टर ने उनसे कहा था कि शिल्पा शेट्टी की तरह बनो। ये तब की बात है जब वह खाने को लेकर बहुत ज्यादा चूजी हुआ करती थीं।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार  राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बिना सूचना...
राजस्थान बजट 2026-27 : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार होमगार्ड्स की होगी भर्ती, जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति
इंडिगो को दी गई विशेष रियायत समाप्त, पायलट के आराम संबंधी नियम 30 अप्रैल तक रहेंगे स्थगित
सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई 
राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान