शेयर बाजारों में बिकवाली का दबाव बढ़ा: सेंसेक्स, निफ्टी में दो प्रतिशत तक की गिरावट

शेयर बाजार में हाहाकार: सेंसेक्स 1470 अंक टूटा, निफ्टी में भारी गिरावट

शेयर बाजारों में बिकवाली का दबाव बढ़ा: सेंसेक्स, निफ्टी में दो प्रतिशत तक की गिरावट

ईरान युद्ध और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण भारतीय शेयर बाजार धराशायी हो गया। सेंसेक्स 1470 अंक और निफ्टी 488 अंक गिरकर बंद हुए। निवेशकों ने मुद्रास्फीति और मार्जिन दबाव के चलते चौतरफा बिकवाली की। रिलायंस और एलएंडटी जैसे दिग्गजों में भारी गिरावट रही, जबकि FII की निकासी ने बाजार का सेंटिमेंट बिगाड़ दिया।

मु्ंबई। ईरान युद्ध के चलते वैश्विक बाजार में गहराते संकट के बीच भारत के शेयर बाजारों में तेज गिरावट का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा और प्रमुख सूचकांकों में दो प्रतिशत या उससे अधिक की बड़ी गिरावट दर्ज की गयी। पश्चिम एशिया की स्थिति से ईंधन और मुद्रास्फीति को लेकर बढ़ती चिताओं के चलते आज स्थानीय शेयर बाजार में चौतरफा बिकवाली दिखी। विश्लेषकों के अनुसार मार्जिन मनी का दबाव बढ़ने से निवेशकों को अपने अल्पकालिक दबाव से निपटने के लिए बिकवाली करनी पड़ रही है।

इन सबके सम्मिलित प्रभाव से नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 प्रमुख शेयरों वाला निफ्टी-50 कल की तुलना में 488.05 अंक यानी 2.06 प्रतिशत गिर कर 23151.10 अंक पर बंद हुआ। बीएसई30 सेंसेक्स में 1470.50 अंक यानी 1.93 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी और यह 74563.92 पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान बीएसई30 शुरू में ही बड़ी गिरावट के साथ 75,444.22 पर खुलने के बाद सुधर कर 75,576.20 तक गया लेकिन लेकिन यह तेजी टिकी नहीं और लगातार गिरावट के बीच एक समय दिन के न्यूनतम 74,454.60 पर पहुंचने के बाद अंत में 74,563.92 पर बंद हुआ। कल सेंसेक्स करीब एक प्रतिशत गिरावट के साथ 76,034.42 पर बंद हुआ था।

बीएसई में आज 30 में से 29 शेयरों में घाटा हुआ। केवल हिंदुस्तान लीवर (1.18 प्रतिशत) और भारती एयरटेल (0.33 प्रतिशत)- ये दो शेयर ही फायदे में दिखे। एल एंड टी में सबसे अधिक (7.52 प्रतिशत) की गिरावट रही। एसबीआई, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति, बीईएल, में तीन प्रतिशत से अधिक की गिरावट रही। इंडिगो, कोटक बैंक, इटर्नल, एचसीएल टेक, महिंद्रा एंड महिंद्रा तथा एक्सिस बैंक को भी दो प्रतिशत से अधिक का नुकसान हुआ।

Read More आरबीआई का फैसला : रेपो दर 5.25 प्रतिशत पर स्थिर, मल्होत्रा ने कहा- जीडीपी में 6.9 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान

निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 2.04 प्रतिशत, निफ्टी बैंक 2.44 प्रतिशत, निफ्टी 100 2.15 , निफ्टी मिड कैप 100 में 2.65 प्रतिशत तथा स्माल कैप 100 सूचकांक में 2.51 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी। बीएसई में आज 941 शेयर (21.22 प्रतिशत) लाभ में 3348 शेयर (75.51 प्रतिशत) घाटे में और 145 (3.27 प्रतिशत ) शेयरों के भाव स्थिर रहे।

Read More शुक्रवार से शुरू होगी सैमसंग गैलेक्सी ए57 और ए37 की बिक्री : कैशबैक और ईएमआई के ऑफर, खरीदने से पहले जानें क्या है फीचर्स और कीमत

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा, " बाज़ार में देखी गई तेज़ गिरावट कई कारणों के एक साथ आने से हुई है। बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव ने व्यापक आर्थिक झटके पैदा किए हैं, वहीं निवेशकों को मार्जिन से जुड़े तकनीकी दबावों के कारण अल्पकालिक पोज़िशन को निपटाना करना पड़ा। कच्चे तेल की कीमतें फिर से बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच रही हैं, जिससे महंगाई, कॉरपोरेट मार्जिन और रुपये की स्थिरता को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।"

Read More अम्बेडकर जयंती पर शेयर और मुद्रा बाजार बंद : आज नहीं होगा काम, गिफ्ट निफ्टी फिर भी 24000 के पार

उन्होंने कहा कि मेटल और ऑटो सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली, क्योंकि आपूर्ति संबंधी बाधाएं और इनपुट लागत में वृद्धि से कारोबार और मुनाफे पर असर पड़ने की आशंका है। बढ़ती अस्थिरता ने शेयर बाजार में मुनाफे के लिए ट्रेडिग करने वालों के मनोबल को कमजोर किया, जिसके चलते लगातार बने भू-राजनीतिक जोखिमों के बीच वे सप्ताहांत में अपनी पोज़िशन लेकर जाने से बचते दिखाई दिए। श्री नायर ने कहा, ''घरेलू संस्थागत निवेशकों और खुदरा निवेशकों की ओर से खरीदारी का समर्थन नहीं मिलने तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की लगातार निकासी ने बाज़ार में गिरावट को और तेज कर दिया।"

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ