अमिताभ और जया की शादी के 52 साल पूरे हुए, जानें कैसे, कब और कहां हुई थी दोनों की पहली मुलाकात 

अपने भरे-पूरे परिवार के साथ एक खुशहाल जिंदगी बिता रहे 

अमिताभ और जया की शादी के 52 साल पूरे हुए, जानें कैसे, कब और कहां हुई थी दोनों की पहली मुलाकात 

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री जया भादुड़ी की शादी के 52 साल पूरे हो गए हैं।

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री जया भादुड़ी की शादी के 52 साल पूरे हो गए हैं। अमिताभ बच्चन और जया भादुड़ी की शादी 03 जून 1973 को मुंबई में हुई थी। अमिताभ और जया अपनी शादी की 52वीं सालगिरह मना रहे हैं। अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की जोड़ी बॉलीवुड में बहुत हिट रही है। अमिताभ और जया ने जंजीर, अभिमान, चुपके चुपके, शोले, सिलसिला, मिली, कभी खुशी कभी गम समेत कई कामयाब फिल्मों में साथ काम किया है। अमिताभ बच्चन और जया बच्चन हिंदी सिनेमा की सबसे पसंदीदा जोडियों में से एक है। दोनों की पुरानी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है।

अमिताभ और जया की पहली मुलाकात फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में हुई थी। सत्तर के दशक में अमिताभ बच्चन और जया भादुड़ी दोनों ने ‘बंसी बिरजू्’ और ‘एक नजर’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया था। यहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ना शुरू हुई थीं। वर्ष 1973 में प्रदर्शित फिल्म ‘जंजीर’ की सफलता के बाद अमिताभ ने अपने दोस्तों के साथ लंदन घूमने का प्लान बनाया था। अमिताभ और जया दोनों एक साथ छुट्टी मनाने के लिए लंदन जाना चाहते थे। यह बात अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय बच्चन को पसंद नहीं आई। उन्होंने अमिताभ से कहा था यदि छुट्टी मनाने जाना है, तो पहले शादी कर लो फिर जाना। इसके बाद 03 जून 1973 को अमिताभ और जया की शादी हुई। बताया जाता है कि इस शादी में केवल पांच बाराती शामिल हुए थे। आज अमिताभ और जया अपने भरे-पूरे परिवार के साथ एक खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं।

 

Read More चेक बाउंस मामला: तिहाड़ जेल में ही रहेंगे अभिनेता राजपाल यादव, हाईकोर्ट ने जमानत देने से किया इंकार

Read More वर्ष 2026 में तीन बिल्कुल अलग तरह की प्रस्तुतियों के साथ नजर आएंगे अभिषेक बनर्जी, जानें अभिनेता के आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में 

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग
मुद्दे को लेकर पार्टी कार्यकर्ता पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस नेताओं और विधायकों के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे...
Weather Update : प्रदेश में फिर बारिश के आसार, धीरे-धीरे कम होगा सर्दी का असर  
इंटरनेशनल मार्केट की गिरावट का असर : सोना और चांदी कमजोर, जानें कितने गिरे भाव
मोदी ने किया सेवा तीर्थ का उद्घाटन : किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के किए फैसले, संबंधित फाइलों पर किए हस्ताक्षर
किसान सारथी 2.0 संवेदीकरण एवं जागरूकता कार्यशाला : डिजिटल कृषि को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को घर बैठे उपलब्ध होगी उन्नत तकनीकी जानकारी
छत्तीसगढ़ में निवेश और औद्योगिक विकास के अपार अवसर, उद्यमियों को मिला न्योता
किसानों के लिए आमदनी की असीम संभावनाओं के द्वार खोलेगा आंवला, क्रेता-विक्रेता सम्मेलन और प्रदर्शनी होगी