फिल्म देवा के ट्रेलर की कृति सेनन ने की तारीफ, इंस्टाग्राम पर ट्रेलर शेयर कर दी शुभकामनाएं

 ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ 

फिल्म देवा के ट्रेलर की कृति सेनन ने की तारीफ, इंस्टाग्राम पर ट्रेलर शेयर कर दी शुभकामनाएं

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने फिल्म देवा के ट्रेलर की तारीफ की है।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने फिल्म देवा के ट्रेलर की तारीफ की है। शाहिद कपूर बहुत जल्द एक्शन ड्रामा फिल्म देवा में नजर आएंगे। इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, जो दर्शकों को बहुत पसंद आया है। ट्रेलर को देख कर कृति सेनन ने इसकी तारीफ की और इसे बेहद इंटेन्स बताया है।

कृति सेनन ने शाहिद कपूर के साथ तेरी बातों में उलझा जिया में काम किया है। कृति ने इंस्टाग्राम पर ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा,'इंटेन्स’। इसे देखकर बहुत मजा आ रहा है। बड़े पर्दे पर इसे देखने का इंतजार नहीं कर सकती, पूरी टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं और प्यार। वहीं शाहिद ने भी कृति के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा,‘सिफरा’ और दिल वाला इमोजी भेजा।

जाने-माने मलयालम फिल्म निर्देशक रोशन एंड्रयूज निर्देशित और ज़ी स्टूडियोज़ और सिद्धार्थ रॉय कपूर निर्मित फिल्म देवा में शाहिद कपूर के अलावा पूजा हेगड़े की भी अहम भूमिका है।फिल्म देवा, 31 जनवरी को रिलीज होगी।

 

Read More ‘अनुपमा’ में नया मोड़ : राघव की एंट्री से बढ़ेगा रोमांच, मेकर्स ने रिलीज किया धमाकेदार प्रोमो

Read More बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना ने चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की ऐतिहासिक जीत पर लिखी शानदार कविता

 

Post Comment

Comment List

Latest News

अफीम की खेती करते एक व्यक्ति गिरफ्तार, मौके पर ही नष्ट की फसल  अफीम की खेती करते एक व्यक्ति गिरफ्तार, मौके पर ही नष्ट की फसल 
राजस्थान में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में एक गांव में दबिश देकर अफीम की खेती...
गुजरात में विदेशों से आए खिलौनों और खाद्य पदार्थों के पार्सल : निकला 3 करोड़ का अवैध चरस-गांजा, पुलिस ने किया जब्त
बंगलादेश के दौरे पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव, रोहिंग्या शरणार्थियों की स्थिति का किया निरीक्षण 
रंगीलों राजस्थान का होली से विशेष लगाव, आमजन होली पर लें अंत्योदय का संकल्प : भजनलाल
पंजाब में शिवसेना के जिला प्रधान की गोली मारकर हत्या : गोलीबारी में एक बच्चा भी घायल, जांच में जुटी पुलिस
भजनलाल शर्मा ने लोगों के साथ खेली होली : रंगोत्सव की दी शुभकामनाएं, कहा- रंगोत्सव प्रदेशवासियों के जीवन को सुख व खुशहाली के विविध रंगों से परिपूर्ण करे
मुर्मु और मोदी सहित कई नेताओं ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व एकता, प्रेम और सद्भाव का देता है संदेश