‘अनुपमा’ में नया मोड़ : राघव की एंट्री से बढ़ेगा रोमांच, मेकर्स ने रिलीज किया धमाकेदार प्रोमो

स्टार प्लस का पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ टीआरपी चाट्र्स पर लगातार राज कर रहा 

‘अनुपमा’ में नया मोड़ : राघव की एंट्री से बढ़ेगा रोमांच, मेकर्स ने रिलीज किया धमाकेदार प्रोमो
स्टार प्लस के लोकप्रिय शो ‘अनुपमा’ का नया धमाकेदार प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें राघव की एंट्री से शो का रोमांच बढ़ जायेगा।

मुंबई। स्टार प्लस के लोकप्रिय शो ‘अनुपमा’ का नया धमाकेदार प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें राघव की एंट्री से शो का रोमांच बढ़ जायेगा। स्टार प्लस का पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ टीआरपी चाट्र्स पर लगातार राज कर रहा है। अपनी इमोशनल कहानी और दमदार परफॉर्मेंस से यह शो दर्शकों का दिल जीत रहा है। रूपाली गांगुली जहां अनुपमा के किरदार में जबरदस्त अभिनय कर रही हैं, वहीं अद्रिजा रॉय (राही) और शिवम खजुरिया (प्रेम) भी अपनी एक्टिंग से खूब प्रभावित कर रहे हैं। अब शो में एक नया मोड़ आने वाला है, जहां एक दमदार कैरेक्टर की एंट्री होगी। मनीष गोयल शो में राघव के किरदार में नजर आएंगे, जो कहानी में नया टि्वस्ट और सस्पेंस जोडऩे वाले हैं।

हाल ही में आए प्रोमो में दिखाया गया कि अनुपमा को सेंट्रल जेल बुलाया जाता है, जहां उसे कैदियों की जिंदगी बदलने और डांस के जरिए उन्हें नया मकसद देने का मौका मिलता है। इसी बीच उसकी नजर राघव (मनीष गोयल) पर पड़ती है, जो माउथ ऑर्गन बजा रहा होता है। उसकी ये अदा अनुपमा का ध्यान खींच लेती है। उनकी पहली मुलाकात चौंकाने वाली होती है, जहां अनुपमा कुछ देर के लिए हक्की- बक्की रह जाती है। अब आगे देखना दिलचस्प होगा कि राघव का बीता हुआ कल अनुपमा की जिंदगी में कौन-सी नई मुश्किलें लेकर आएगा। क्या अनुपमा उसकी जिंदगी में कोई बदलाव ला पाएगी या खुद किसी नई उलझन में फंस जाएगी। शो ‘अनुपमा’ हर रात 10 बजे सिर्फ स्टार प्लस पर, सोमवार से रविवार तक प्रसारित होता है।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार
पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के विश्वविद्यालयों में मराठी भाषा लागू करने के निर्णय का विरोध किया।...
कुमारी सैलजा का दावा, सचमुच राहुल गांधी ने डर गई भाजपा सरकार, बोली- कार्यक्रम का स्थान बदलने से नहीं दबेगी छात्रों की आवाज़ 
वर्ल्ड कप फाइनल में आमने-सामने होंगे मेसी और यमल, 19 साल पुरानी तस्वीर बनी चर्चा का केंद्र
उमर अब्दुल्ला ने वांगचुक के अनशन पर उठाएं सवाल : केंद्र सरकार इस मुद्दे पर चिंतित नहीं, कहा- राजनीति में मानवता के लिए होना चाहिए स्थान
जोधपुर में दो दर्दनाक सड़क हादसे: इलाज के दौरान महिला और बाइक सवार की मौत, पुलिस जांच में जुटी
कीव पहुंचकर ब्रिटिश पीएम स्टार्मर का बड़ा ऐलान, बोले-यूक्रेन के लिए ब्रिटेन का समर्थन हर हाल में रहेगा अटूट
विदेश दौरों को लेकर राजभर का अखिलेश पर हमला: चुनाव के लिए विदेशी कंपनी की ली मदद, जातीय संघर्ष भड़काने का लगाया आरोप