जियोहॉटस्टार ने कन्नेडा के लिए परमिश वर्मा का जबर्दस्त एल्बम किया रिलीज

सपने, ताकत और जीने की लड़ाई की कहानी

जियोहॉटस्टार ने कन्नेडा के लिए परमिश वर्मा का जबर्दस्त एल्बम किया रिलीज

कन्नेडा की दुनिया बहुत बड़ी है, इसमें बहुत सारे भावनाएं हैं, और इसने मुझे एक कलाकार के रूप में संगीत में डूबने का मौका दिया जैसा मैंने पहले कभी नहीं किया।

मुंबई। जियोहॉटस्टार ने फिल्म कन्नेडा के लिए परमिश वर्मा का जबर्दस्त एल्बम रिलीज किया है। पंजाबी संगीत के सबसे लोकप्रिय और दमदार गायकों में से एक परमिश ने ढ़ेरों हिट गाने दिए हैं, जिन्होंने पूरे भारत में लोगों की प्लेलिस्ट पर राज किया है। अब वे जियो हॉटस्टार की आगामी रोमांचक थ्रिलर कन्नेडा में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इसका प्रीमियर 21 मार्च को होगा। इतना ही नहीं परमिश अपनी संगीत की जादूगरी इस सीरीज में भी लेकर आ रहे हैं। इसमें पांच दमदार गानों का एक शानदार ओरिजिनल एल्बम है। परमिश वर्मा ने कन्नेडा के लिए एक शानदार म्यूजिक एल्बम बनाया है। इसमें पंजाबी गाने, कहानी और फिल्म का रोमांच सब कुछ मिला हुआ है। कन्नेडा का एल्बम और संगीत परमिश वर्मा के किरदार निम्मा की कहानी बताता है। इस सीरीज में मोहम्मद जीशान अय्यूब, रणवीर शौरी, अरुणोदय सिंह, आदर मलिक और जैस्मीन बाजवा जैसे जानेमाने कलाकार भी हैं। ये सीरीज पहचान, सपने, ताकत और जीने की लड़ाई की कहानी है। एल्बम का मुख्य गाना, 'देसिया दा दौर', सिर्फ एक गाना नहीं बल्कि एक जोश है। यह गाना निम्मा के कभी न हार मानने वाले जज्बे को दिखाता है, और ये भी कि कैसे वो कनाडा और कन्नेडा के बीच बदलता है।

परमिश वर्मा ने एल्बम के बारे में कहा, संगीत निम्मा की पहचान है। कन्नेडा की दुनिया बहुत बड़ी है, इसमें बहुत सारे भावनाएं हैं, और इसने मुझे एक कलाकार के रूप में संगीत में डूबने का मौका दिया जैसा मैंने पहले कभी नहीं किया। इससे मुझे एक नई दुनिया मिली और इस आजादी से मुझे लय की असली ताकत का अनुभव हुआ। मुझे इस एल्बम पर बहुत गर्व है ये निम्मा की कहानी को और भी बेहतर बनाता है। ये गाने स्पोटिफाय, एप्पल म्यूजिक, यूट्यूब म्यूजिक, गाना, जियोसावन सहित दुनिया भर में 150 से ज्यादा स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे। कन्नेडा की तरह ही ये म्यूजिक भी बहुत रोमांचक और दमदार होगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान