मुनव्वर फारुकी अपने नए रिलीज हुए गाने ‘हवा बनके’ से एक अभिनेता के रूप में बटोर रहे सुर्खियाँ

स्क्रीन पर अपनी अलग पहचान बनाई 

मुनव्वर फारुकी अपने नए रिलीज हुए गाने ‘हवा बनके’ से एक अभिनेता के रूप में बटोर रहे सुर्खियाँ

जानेमाने संगीतकार - रैपर और बिग बॉस फेम मुनव्वर फारुकी अपने नए रिलीज हुए गाने ‘हवा बनके’ से एक अभिनेता के रूप में सुर्खियां बटोर रहे हैं।

मुंबई। जानेमाने संगीतकार - रैपर और बिग बॉस फेम मुनव्वर फारुकी अपने नये रिलीज हुए गाने ‘हवा बनके’ से एक अभिनेता के रूप में सुर्खियां बटोर रहे हैं। मुनव्वर फारुकी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह सिर्फ कॉमेडी, संगीत और कविता में ही नहीं बल्कि अभिनय में भी एक ताकत हैं। बहुमुखी प्रतिभा के धनी इस कलाकार ने अपने नए रिलीज हुए गाने, ‘हवा बनके’ के साथ स्क्रीन पर अपनी अलग पहचान बनाई है, जिसमें उन्होंने एक कलाकार के रूप में अपनी गहराई दिखाई है और अपनी रचनात्मकता में एक और नया आयाम जोड़ा है।

अंशुल गर्ग द्वारा प्रस्तुत, ‘हवा बनके’ में मुनव्वर और किन्ज़ा हाशमी ने नेपाल के अलौकिक परिद्दश्य पर आधारित एक लुभावनी प्रेम कहानी में अभिनय किया है। असाधारण रूप से प्रतिभाशाली रिटो रीबा और प्रतिष्ठित नेहा कक्कड़ द्वारा गाया गया यह भावपूर्ण ट्रैक रजत नागपाल द्वारा रचित है, और विक्की संधू ने दिल को छू लेने वाले बोल लिखे हैं।

मुनव्वर ने साझा किया, मैं बहुत आभारी और भाग्यशाली हूं कि मेरे पास ऐसे प्रशंसक हैं, जो मेरे हर कदम का समर्थन करते हैं, और मैं जो कुछ भी करता हूं, उससे उनका मनोरंजन करने की जिम्मेदारी महसूस करता हूं। ‘हवा बनके’ खास है, क्योंकि यह मुझे अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति के दूसरे पहलू को तलाशने का मौका देता है। इस बार, मैं सुपर-गिफ्टेड रिटो रिबा और प्रतिष्ठित नेहा कक्कड़ द्वारा गाए गए एक गीत को जीवंत करने के लिए उत्साहित हूं। मुझे उम्मीद है कि मेरे दर्शक मेरे अभिनय प्रयास को भी उतना ही प्यार देंगे जितना उन्होंने मेरे अन्य प्रोजेक्ट को दिया है।

मुनव्वर फारुकी ‘फस्र्ट कॉपी’ नामक एक वेब सीरीज से अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर रहे हैं, जिसमें वह गुनशार ग्रोवर और क्रिस्टल डिसूजा के साथ अभिनय कर रहे हैं, इसके साथ ही उनके पास कुछ अघोषित प्रोजेक्ट भी हैं।

Read More ‘ओ रोमियो’ का धमाका : फिल्म ने भारतीय बाजार में तीन दिनों में की 30 करोड़ की कमाई, दर्शकों का मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स

 

Read More सलमान खान के पिता सलीम खान को ब्रेन हैमरेज : लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी

Read More श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने ‘ईथा’ की पुणे शेड्यूल की शूटिंग की पूरी, सेट पर केक काटकर मनाया जश्न 

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर एयरपोर्ट पर समय से संचालित नहीं हो रही फ्लाइट : 4 उड़ानें रद्द होने से यात्री परेशान, जानें क्या है कारण जयपुर एयरपोर्ट पर समय से संचालित नहीं हो रही फ्लाइट : 4 उड़ानें रद्द होने से यात्री परेशान, जानें क्या है कारण
जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से चार उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को भारी परेशानी हुई। IndiGo ने संचालन कारणों व...
रूस के साथ टैंक वाली दोस्ती : भारत में बनेगा घातक टी-90 टैंक का नया वेरिएंट, मैन्यूफैक्चरिंग लागत में आएगी भारी कमी
एग्जाम स्ट्रेस से सफलता तक परीक्षा फोबिया
ट्रोमा सेंटर में व्यवस्थाओं की फिर खुली पोल : एसएमएस अस्पताल में बारिश के साइड इफेक्ट, ट्रोमा सेंटर के ओटी के पास वार्ड में भरा पानी, ऑपरेशन टले
दो दशक बाद मावठा झील में लौटेगी रौनक, आज से शुरू होगा मावठे में बोटिंग का ट्रायल 
टी-20 वर्ल्डकप : भारत की लगातार चौथी जीत, दुबे की फिफ्टी के बाद वरुण ने झटके 3 विकेट
महिला वनडे ट्रॉफी : राजस्थान टीम नॉकआउट दौर में पहुंची, हरियाणा को 47 रनों से हराया