फिल्म ‘थामा’ का नया गाना ‘पॉइजन बेबी’ रिलीज, मलाइका अरोड़ा के डांस मूव्स के दिवाने हुए दर्शक

आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल की भूमिका 

फिल्म ‘थामा’ का नया गाना ‘पॉइजन बेबी’ रिलीज, मलाइका अरोड़ा के डांस मूव्स के दिवाने हुए दर्शक
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’ का नया गाना ‘पॉइजन बेबी’ रिलीज हो गया है। गाने में मलाइका अरोड़ा और रश्मिका के डांस मूव्स दर्शकों को लुभा रहे हैं। जैस्मीन सैंडलस, सचिन-जिगर और दिव्या कुमार द्वारा गाया गया यह गाना फिल्म के प्रचार को और तेज कर रहा है।

मुंबई। आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्म ‘थामा’ का नया गाना ‘पॉइजन बेबी’ रिलीज हो गया है। फिल्म ‘थामा’ के मेकर्स ने इस फिल्म का नया गाना ‘पॉइजन बेबी’ रिलीज कर दिया है। इस गाने में मलाइका अरोड़ा के डांस मूव्स दर्शकों को आकर्षित कर रहे हैं। इस गाने में रश्मिका मंदाना भी मलाइका का बराबर साथ देती दिख रही हैं। गाने में आयुष्मान खुराना का भी किरदार कुछ देर के लिए नजर आता है।

‘पॉइजन बेबी’ गाने को जैस्मीन सैंडलस, सचिन-जिगर और दिव्या कुमार द्वारा गाया गया है। वहीं, गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। फिल्म ‘थामा’ का निर्माण दिनेश विजन और अमर कौशिक ने मिलकर किया है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह फिल्म दिवाली के अवसर पर 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Read More सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के दमदार एक्शन सीन ट्रेलर से रहेंगे दूर, सिनेमाघरों में मिलेगा दर्शकों को सरप्राइज

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

वनक्षेत्र में घायल मिला तेंदुआ, रेस्क्यू के बाद चिकित्सालय में मृत घोषित  वनक्षेत्र में घायल मिला तेंदुआ, रेस्क्यू के बाद चिकित्सालय में मृत घोषित 
फलौदी रेंज के भाटपुरा गांव के वनक्षेत्र में सोमवार सुबह एक तेंदुआ घायल अवस्था में मिला। वन विभाग की टीम...
आईओए चुनाव में नेटबॉल फेडरेशन के दो प्रतिनिधियों के वोट पर सवाल, राजस्थान नेटबॉल संघ ने दर्ज कराई आपत्ति
डॉलर के मुकाबले रुपया फिसला, शुरुआती बढ़त गंवाकर ₹92.85–₹92.92 के दायरे में कारोबार 
जर्मनी-कतर के संयुक्त बयान से भड़का ईरान, कतर के राजनयिक को किया तलब; दर्ज कराया विरोध
पत्थर पर बैठा सफेद टाइगर भीम, नाहरगढ़ सफारी में दिखा शाही अंदाज 
जयपुर सिल्वर शो में दूसरे दिन उमड़े विजिटर, चांदी के राम दरबार और हनुमान प्रतिमा ने खींचा ध्यान
Voice of Youth : पंजाबी और हरियाणवी हिप-हॉप के दीवाने हुए युवा, तेज बीट्स से मिटा रहे दिनभर की थकान