10 साल बाद पारुल गुलाटी-हनी सिंह की साथ में होगी धमाकेदार वापसी, फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ के प्रमोशनल गाने ने बढ़ाया फैंस में रोमांच

कपिल शर्मा और पारुल गुलाटी की मुख्य भूमिका 

10 साल बाद पारुल गुलाटी-हनी सिंह की साथ में होगी धमाकेदार वापसी, फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ के प्रमोशनल गाने ने बढ़ाया फैंस में रोमांच

पारुल गुलाटी और यो यो हनी सिंह दस साल बाद फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ के प्रमोशनल गाने के लिए फिर साथ आए हैं। दोनों ने आखिरी बार 2016 की पंजाबी फिल्म ‘जोरावर’ में काम किया था। पारुल ने री-यूनियन को यादगार बताते हुए कहा कि हनी सिंह में वही पुरानी ऊर्जा है। फिल्म में पारुल और कपिल शर्मा मुख्य भूमिका में दिखेंगे।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री पारुल गुलाटी ने कपिल शर्मा के साथ अपनी अगली फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ के लिए यो यो हनी सिंह के साथ दस साल बाद फिर से काम करने पर बात की है। पारुल गुलाटी और संगीत स्टार यो यो हनी सिंह दस साल बाद एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं। दोनों ने आखिरी बार 2016 की पंजाबी एक्शन फिल्म ‘जोरावर’ में साथ काम किया था, जो हनी सिंह की पहली फिल्म भी थी। इस बार यह जोड़ी ‘किस किसको प्यार करूं 2’ के लिए एक जोशीले प्रमोशनल गाने की शूटिंग कर रही है। इस आने वाली कॉमेडी फिल्म में कपिल शर्मा और पारुल गुलाटी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

हनी सिंह के साथ दोबारा काम करने को लेकर पारुल ने अपना उत्साह साझा करते हुए कहा- इतने साल बाद जब मैं हनी से मिली, तो लगा जैसे समय वहीं रुक गया हो। हम दोनों तुरंत ‘जोरावर’ के दिनों में लौट गए - रिहर्सल, हंसी-मजाक, सेट की वो मस्ती। उसके साथ दस साल बाद दोबारा काम करना एक तरफ पुरानी यादों जैसा था और दूसरी तरफ बहुत नया-नया भी लगा। उनमें आज भी वही ऊर्जा, वही जोश है और साथ ही एक कलाकार के तौर पर वो और भी निखर गए हैं। इस गाने की शूटिंग ने कई यादें ताजा कर दीं और इससे बेहतर री-यूनियन मैं चाह नहीं सकती थी। सच में ऐसा लगा जैसे एक चक्र पूरा हो गया।

‘किस किस को प्यार करूं 2’ में कपिल शर्मा की पसंदीदा कॉमेडी स्टाइल और पारुल गुलाटी का सहज अंदाज देखने को मिलेगा। वहीं, पारुल और हनी सिंह की यह जोड़ी फिर से साथ आते ही प्रशंसकों में उत्साह बढ़ गया है। यह सिर्फ एक संगीत सहयोग नहीं, बल्कि दोनों कलाकारों की दस साल की यात्रा का जश्न भी है, जो अब एक नई शुरुआत को जन्म दे रहा है।

 

Read More अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जियोस्टार का खास प्लान, 50 महिला-प्रधान फिल्मों के साथ ‘मां’ का होगा वल्र्ड टीवी प्रीमियर

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह