उर्वशी रौतेला की फिल्म दिल है ग्रे का पोस्टर रिलीज

रौतेला फिल्म दिल है ग्रे में काम करती नजर आएगी

उर्वशी रौतेला की फिल्म दिल है ग्रे का पोस्टर रिलीज
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला, अक्षय ओबेरॉय और विनीत कुमार सिंह स्टारर फिल्म दिल है ग्रे का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। उर्वशी रौतेला फिल्म दिल है ग्रे में काम करती नजर आएगी।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला, अक्षय ओबेरॉय और विनीत कुमार सिंह स्टारर फिल्म दिल है ग्रे का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। उर्वशी रौतेला फिल्म दिल है ग्रे में काम करती नजर आएगी। इस फिल्म में उर्वशी के साथ विनीत कुमार सिंह और अक्षय ओबेरॉय की भी अहम भूमिकायें है। दिल है ग्रे का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। यह एक सिंगल और ब्लैक एंड व्हाइट पोस्टर है। तीनों कलाकारों का सिंगल-सिंगल पोस्टर सामने आया है। जहां दुपट्टा ओढे सूट पहने उर्वशी गंभीर लुक दे रही हैं, तो वही विनीत पुलिस की खाकी वर्दी में टशन दिखाते नजर आ रहे हैं। इन दोनों के अलावा अक्षय ओबेरॉय का लुक बहुत ही कैजुअल है।

पोस्टर को उर्वशी रौतेला ने शेयर किया है। फिल्म एक क्राइम ड्रामा है। इस फिल्म की कहानी एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर के इर्द गिर्द घूमती है, जिसे राजनीतिक और आर्थिक रूप से सभी पॉवरफुल लोगों की कॉल को टेप करने का जिम्मा दिया जाता। उर्वशी रौतेला ने कहा कि फिल्म की कहानी ऐसी थी जिसने मेरा ध्यान खींचा और मुझे लगता है कि लोग जब इस फिल्म को देखेंगे, तो वह खुश होंगे, कि फिल्म का सब्जेक्ट काफी दिलचस्प है'। विनीत कुमार सिंह ने कहा,'फिल्म का आधार काफी दिलचस्प है और मैं इसके फस्र्ट लुक पोस्टर को मिलने वाली प्रतिक्रिया का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। यह एक एक्साइटिंग प्रोजेक्ट है और इससे पहले मैंने ऐसा कुछ नहीं किया है। अक्षय ओबेराय ने कहा, जब मैंने पहली बार इस किरदार के बारे में सुना, तो हां कहने से लिए मुझे दोबारा सोचने की जरूरत नहीं पड़ी। मेरे किरदार के रंग निश्चित रूप से मुझे एक अभिनेता तौर पर अनएक्सप्लॉरड टेरिटरी में घुसने की अनुमति देंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जापान में सजेगा राजस्थान, विरासत से वन्यजीव तक दिखेगी तस्वीर जापान में सजेगा राजस्थान, विरासत से वन्यजीव तक दिखेगी तस्वीर
जापान के टोक्यो में आयोजित 'टूरिज्म एक्सपो जापान-2026' में राजस्थान पर्यटन विभाग अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। राज्य...
असहमति के बाद भी सहयोगी आयुक्तों को तरजीह नहीं देते ज्ञानेश कुमार, तत्काल दें इस्तीफा: सिंघवी
कतर की मध्यस्थता में न्यूयॉर्क में अमेरिका से हुई बातचीत में ईरान ने रखी शर्तें: बघाई
गो गैस अब प्रदेश भर में होगी उपलब्ध, नेटवर्क विस्तार को लेकर सीएमडी नितिन खोरा का बड़ा ऐलान
शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 299 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,446 पर बंद; धातु, एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों में उछाल
यूं होता है पंचायती राज संस्थाओं में सीटों का आरक्षण, जानें
राजस्थान के निर्यातकों को नए बाजारों से जोड़ने पर जोर, टीपीसीआई और राजस्थान चैम्बर की बैठक में एफटीए ; सरकारी योजनाओं व सेक्टर-वाइज प्रशिक्षण पर बनी सहमति