कतर की मध्यस्थता में न्यूयॉर्क में अमेरिका से हुई बातचीत में ईरान ने रखी शर्तें: बघाई

अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में ईरान की मजबूत उपस्थिति

कतर की मध्यस्थता में न्यूयॉर्क में अमेरिका से हुई बातचीत में ईरान ने रखी शर्तें: बघाई
न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के इतर कतर की मध्यस्थता से ईरान और अमेरिका के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत हुई। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने बताया कि ईरान ने सभी मोर्चों पर युद्ध समाप्ति, नौसैनिक नाकाबंदी व आर्थिक प्रतिबंध हटाने और संपत्तियां जारी करने की शर्तें रखी हैं।

न्यूयॉर्क। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि न्यूयॉर्क में ईरान और अमेरिका के प्रतिनिधियों के बीच हुई बैठक कतर की मध्यस्थता में हुई, जिसमें ईरान ने कूटनीतिक बातचीत फिर शुरू करने के लिए अपनी शर्तें अमेरिकी पक्ष के समक्ष स्पष्ट रूप से रखीं। बघाई ने कहा कि यह बातचीत कतर की मध्यस्थता के जरिए हुई। उन्होंने कहा कि ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने मध्यस्थों के माध्यम से अमेरिकी पक्ष को अपने विचार और शर्तें 'बहुत स्पष्ट और स्पष्ट रूप से' बताईं।

बघाई के अनुसार, ईरान की शर्तों में सभी मोर्चों पर लड़ाई समाप्त करना, अमेरिका की ओर से किए जा रहे कथित आक्रामक कृत्यों को रोकना, ईरान के खिलाफ अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी और आर्थिक युद्ध समाप्त करना तथा ईरान की संपत्तियां जारी करना शामिल है। उन्होंने कहा कि ईरान ने पिछले कुछ सप्ताहों में कूटनीति को लेकर अपनी शर्तें और रुख अमेरिका तक पहुंचाया है। इनमें होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर ईरान का रुख भी शामिल है। उन्होंने कहा कि न्यूयॉर्क में ईरानी प्रतिनिधिमंडल की मौजूदगी ने इन मुद्दों को अमेरिकी पक्ष के समक्ष स्पष्ट रूप से रखने का अवसर दिया।

ईरान और अमेरिका के प्रतिनिधियों के बीच यह बैठक मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र से इतर हुई। उन्होंने बताया कि विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर कई देशों के अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकें कीं। उन्होंने कहा कि इन बैठकों में द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ पश्चिम एशिया और दुनिया के अन्य हिस्सों में मौजूदा घटनाक्रम पर चर्चा हुई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संयुक्त राष्ट्र महासभा में दिये भाषण में ईरान के खिलाफ की गयी टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बघाई ने कहा कि ये टिप्पणियां केवल 'दोहराये गये दावे और आरोप' थीं, जो हताशा को दर्शाती हैं।

उन्होंने कहा कि यहां मौजूद कई देशों के राजनयिकों और प्रतिनिधिमंडलों का भी यही आकलन था कि ये टिप्पणियां ताकत के बजाय हताशा से प्रेरित थीं। बघाई ने कहा कि सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय जमावड़े संयुक्त राष्ट्र महासभा को ऐसी टिप्पणियों के लिए मंच में बदलना, जो 'पूरी तरह गैरकानूनी' और कूटनीतिक मानदंडों के विपरीत हैं, ताकत का संकेत नहीं है। उन्होंने कहा, "किसी देश को सैन्य हमले की धमकी देना अमेरिका में मौजूदा शासन की प्रकृति और अंतरराष्ट्रीय अपराध किए जाने की स्वीकारोक्ति है।"

Read More Amit Shah टिप्पणी मानहानि केस में Rahul Gandhi को राहत नहीं, सुलतानपुर कोर्ट में सुनवाई 21 सितंबर तक टली

बघाई ने बताया कि ट्रंप की टिप्पणियों के विरोध में विदेश मंत्री अराघची के नेतृत्व में ईरानी प्रतिनिधिमंडल बैठक से बाहर चला गया। उन्होंने कहा कि न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र में ईरान के स्थायी मिशन का एक राजनयिक सामान्य प्रक्रिया के तहत बैठक में मौजूद रहा और वहां की चर्चा पर नजर रखी। सभी ईरानी प्रतिनिधियों के बैठक से बाहर नहीं जाने के सवाल पर बघाई ने कहा कि ईरानी राजनयिक संयुक्त राष्ट्र में ईरान की सीट को अपने दायित्वों को पूरा करने के लिए एक मजबूत आधार मानते हैं।

Read More SIR पर खरगे का चुनाव आयोग से सवाल, पूछा- क्या अब वीआईपी और आम मतदाताओं की अलग-अलग श्रेणी बनाई जा रही हैं

उन्होंने कहा, "संयुक्त राष्ट्र महासभा जैसे मंच पर ईरान की सीट हमारा मजबूत आधार है और निश्चित रूप से यदि हम दूसरों की कठोर, शत्रुतापूर्ण या आपत्तिजनक टिप्पणियों के कारण इस मजबूत आधार को छोड़ देते हैं तो हम अपने दायित्व को पूरा करने में विफल होंगे।" बघाई ने कहा कि ईरानी राजनयिकों का दायित्व है कि वे घटनाक्रम पर नजर रखें और ऐसे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में ईरान की मजबूत उपस्थिति बनाये रखें।

Read More महापौर चुनाव में चार चेहरे मैदान में, 25 को मतदान के आसार

Post Comment

Comment List

Latest News

जापान में सजेगा राजस्थान, विरासत से वन्यजीव तक दिखेगी तस्वीर जापान में सजेगा राजस्थान, विरासत से वन्यजीव तक दिखेगी तस्वीर
जापान के टोक्यो में आयोजित 'टूरिज्म एक्सपो जापान-2026' में राजस्थान पर्यटन विभाग अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। राज्य...
असहमति के बाद भी सहयोगी आयुक्तों को तरजीह नहीं देते ज्ञानेश कुमार, तत्काल दें इस्तीफा: सिंघवी
कतर की मध्यस्थता में न्यूयॉर्क में अमेरिका से हुई बातचीत में ईरान ने रखी शर्तें: बघाई
गो गैस अब प्रदेश भर में होगी उपलब्ध, नेटवर्क विस्तार को लेकर सीएमडी नितिन खोरा का बड़ा ऐलान
शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 299 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,446 पर बंद; धातु, एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों में उछाल
यूं होता है पंचायती राज संस्थाओं में सीटों का आरक्षण, जानें
राजस्थान के निर्यातकों को नए बाजारों से जोड़ने पर जोर, टीपीसीआई और राजस्थान चैम्बर की बैठक में एफटीए ; सरकारी योजनाओं व सेक्टर-वाइज प्रशिक्षण पर बनी सहमति