रोड रेज मामले में चार आरोपी गिरफ्तार : नकली पिस्टल और कार बरामद, जानें पूरा मामला  

आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की

रोड रेज मामले में चार आरोपी गिरफ्तार : नकली पिस्टल और कार बरामद, जानें पूरा मामला  
सिंधी कैम्प थाना पुलिस ने रोड रेज मामले में चार आरोपियों (गोविन्द, सूर्य प्रताप, गजेन्द्र और वीरेन्द्र) को गिरफ्तार किया। आरोपियों पर पोलो विक्ट्री क्षेत्र में हॉर्न बजाने को लेकर एक उप निरीक्षक से मारपीट करने और डमी पिस्टल दिखाकर धमकाने का आरोप।

जयपुर। सिंधी कैम्प थाना पुलिस ने रोड रेज के मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर 4 सितंबर 2026 की सुबह पोलो विक्ट्री, स्टेशन रोड पर हॉर्न बजाने और डिपर मारने की बात को लेकर एक उप निरीक्षक के साथ मारपीट करने तथा नकली पिस्टल दिखाकर धमकाने का आरोप है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट कार और लाइटरनुमा डमी पिस्टल भी बरामद की है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम प्रशान्त किरण ने बताया कि 4 सितंबर को सुबह करीब 4 बजे झालावाड़ में पदस्थापित उप निरीक्षक ने पोलो विक्ट्री, स्टेशन रोड पर कार चालक और उसके साथियों को तेज हॉर्न एवं डिपर मारने से रोका था। इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और एक आरोपी ने नकली पिस्टल दिखाकर धमकाया।

मामले में थाना सिंधी कैम्प में प्रकरण संख्या 122/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार और आरोपियों की पहचान की गई। 22 सितंबर को पुलिस ने कार सवार चारों आरोपियों गोविन्द सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, गजेन्द्र सिंह और वीरेन्द्र सिंह को डिटेन कर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी जयपुर के विभिन्न नामी होटल और क्लबों में जनरल मैनेजर व कैशियर के रूप में काम करते हैं। पूछताछ में सामने आया कि घटना के समय सभी होटल से काम खत्म करने के बाद पार्टी कर जयपुर में घूम रहे थे। पुलिस के अनुसार, गोविन्द सिंह दोस्तों के बीच धाक जमाने के लिए लाइटरनुमा डमी पिस्टल रखता था और घटना के दौरान भी उसने इसे दिखाया था।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान के निर्यातकों को नए बाजारों से जोड़ने पर जोर, टीपीसीआई और राजस्थान चैम्बर की बैठक में एफटीए ; सरकारी योजनाओं व सेक्टर-वाइज प्रशिक्षण पर बनी सहमति राजस्थान के निर्यातकों को नए बाजारों से जोड़ने पर जोर, टीपीसीआई और राजस्थान चैम्बर की बैठक में एफटीए ; सरकारी योजनाओं व सेक्टर-वाइज प्रशिक्षण पर बनी सहमति
राजस्थान में उद्योग और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए ट्रेड प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया (TPCI) और राजस्थान चैम्बर ऑफ...
लेह की दुर्भाग्यपूर्ण घटना का सच सामने आना चाहिए, चार युवाओं को मारी थी गोली: खड़गे
वाटिका में महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप : सिर पर पत्थरों से वार के निशान, पढ़े पूरी खबर  
मोती डूंगरी गणेश मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, दर्शन के लिए किए गए विशेष सुरक्षा इंतजाम
रोड रेज मामले में चार आरोपी गिरफ्तार : नकली पिस्टल और कार बरामद, जानें पूरा मामला  
फॉरेस्ट रेंजर की मौत का मामला : सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब, कार्रवाई की रिपोर्ट भी दें
जयपुर बुकमार्क 2027 में गुजराती साहित्य पर रहेगा विशेष फोकस, भारत-यूके पब्लिशिंग फेलोशिप की निरंतरता के साथ प्रकाशन