फिल्म 'बागी 4' से संजय दत्त का खूंखार लुक रिलीज

टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बागी 4 के विलेन से पर्दा उठाया

फिल्म 'बागी 4' से संजय दत्त का खूंखार लुक रिलीज

टाइगर श्राफ ने बागी फ्रेंचाइजी की फिल्म बागी ,बागी 2 और बागी 3 में काम किया है। अब टाइगर, फिल्म बागी 4 में नजर आयेंगे।

मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो संजय दत्त की आने वाली फिल्म 'बागी 4' से उनका खूंखार लुक रिलीज हो गया है। एक्शन थ्रिलर बागी फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म बागी 4 का एलान कुछ दिन पहले ही हो गया था। टाइगर श्राफ ने बागी फ्रेंचाइजी की फिल्म बागी ,बागी 2 और बागी 3 में काम किया है। अब टाइगर, फिल्म बागी 4 में नजर आयेंगे। बागी 4 में संजय दत्त की एंट्री हो गयी है। इस फिल्म से संजय दत्त का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है।

टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बागी 4 के विलेन से पर्दा उठाया है। उन्होंने संजय दत्त का एक पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में संजय दत्त खूंखार लुक में दिखाई दे रहे हैं। एक लड़की का शव लिए कुर्सी पर बैठकर खून से लथपथ संजय दत्त चीख रहे हैं। पोस्टर के ऊपर लिखा है, हर आशिक खलनायक होता है। साजिद नाडियाडवाला निर्मित और ए. हर्षा द्वारा निर्देशित 'फिल्म बागी 4', 05 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

महंगी गाडियों और हाई रिटर्न का लालच देकर करोड़ों की ठगी : हाईकोर्ट ने नहीं दी आरोपी को जमानत, खारिज की याचिका महंगी गाडियों और हाई रिटर्न का लालच देकर करोड़ों की ठगी : हाईकोर्ट ने नहीं दी आरोपी को जमानत, खारिज की याचिका
निवेश घोटाले के आरोपी बंशीलाल को राहत नहीं मिली। राजस्थान हाईकोर्ट ने महंगी कार और हाई रिटर्न का लालच देकर...
ह्यूमिड हीटवेव सेहत के लिए बेहद खतरनाक, कुछ ही घंटों में हो सकता है हीटस्ट्रोक : अध्यन्न
रूस का तुर्की से आग्रह : यूक्रेन से गैस पाइपलाइनों पर हमला नहीं करने की अपील की
शेयर बाजार को वैश्विक कारकों के साथ कंपनियों के तिमाही परिणामों से मिलेगी दिशा, इन शेयरों में दिखेगा जोरदार एक्शन
पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में प्रोजेक्ट एक्सपो प्रयोगम : इंडस्ट्री के 15 प्रतिनिधियों ने किया प्रोजेक्ट्स का अवलोकन, स्टूडेंट्स की क्रिएटिविटी देखने को मिली
गौतमबुद्धनगर में श्रम विभाग की सख्त कार्रवाई : 43 संविदाकारों को नोटिस, 10 के लाइसेंस निरस्त
कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा में 85 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने आजमाया भाग्य : कुछ जगहों पर परीक्षार्थी देरी से पहुंचे, कहीं ड्रेस कोड को लेकर विवाद