मुहाना फल मंडी में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने किया निरीक्षण : प्रयुक्त किए जा रहे रसायनों की जांच की, अधिकारियों ने चेताया- गलत प्रैक्टिस पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई
सभी जगह इथाईलीन का प्रयोग होता हुआ मिला
शुद्ध आहार, मिलावट पर वार’ अभियान के तहत मुहाना फल मंडी में सख्त जांच हुई। सीएमएचओ डॉ. मनीष मित्तल के नेतृत्व में टीम ने राइपनिंग स्टोर रूम खुलवाकर रसायनों की पड़ताल की। जांच में इथाइलीन का सुरक्षित उपयोग मिला। अधिकारियों ने चेतावनी दी—मिलावट या गलत प्रैक्टिस पर कड़ी कार्रवाई तय है।
जयपुर। शुद्ध आहार, मिलावट पर वार अभियान के अंतर्गत शनिवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल द्वारा मुहाना फल मंडी में निरीक्षण किया। सीएमएचओ डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि फलों को पकाने के लिए प्रयुक्त किए राइपनिंग स्टोर को खुलवाकर प्रयुक्त किए जा रहे रसायनों की जांच की।
सभी जगह इथाईलीन का प्रयोग होता हुआ मिला, जो कि नेचुरल राइपनिंग एजेंट होता है और इसका दुष्प्रभाव नहीं होता। अधिकारियों ने चेताया कि किसी प्रकार की गलत प्रैक्टिस पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।
Tags: chemicals
Related Posts
Post Comment
Latest News
19 Apr 2026 14:32:11
महिला आरक्षण विधेयक के मुद्दे पर कांग्रेस ने भाजपा मुख्यालय के समीप जोरदार प्रदर्शन किया। जयराम रमेश और दीपेंद्र हुड्डा...

Comment List