शाहरूख खान और रानी मुखर्जी ने वेबसीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के गाने ‘तू पहली तू आखिरी’ पर किया डांस

बॉलीवुड ने एक बेहद खास पल देखा

शाहरूख खान और रानी मुखर्जी ने वेबसीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के गाने ‘तू पहली तू आखिरी’ पर किया डांस
बॉलीवुड स्टार शाहरूख खान और रानी मुखर्जी ने वेबसीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के गाने ‘तू पहली तू आखिरी’ पर डांस किया है।

मुंबई। बॉलीवुड स्टार शाहरूख खान और रानी मुखर्जी ने वेबसीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के गाने ‘तू पहली तू आखिरी’ पर डांस किया है। बॉलीवुड ने एक बेहद खास पल देखा, जब इंडस्ट्री के दो सबसे आइकॉनिक सितारे, शाहरुख खान और रानी मुखर्जी, ने ‘तू पहली तू आखिरी’ पर साथ डांस किया। यह गाना आर्यन खान की बहुप्रतीक्षित डायरेक्टोरियल डेब्यू सीरीज द ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का है।

फैन्स के बीच ‘क्वीन’ और ‘किंग खान’ के नाम से मशहूर, रानी मुखर्जी और शाहरुख खान की टाइमलेस केमिस्ट्री ने हिंदी सिनेमा के एक युग को परिभाषित किया है। ‘तू पहली तू आखिरी’ पर उनका प्रदर्शन उन दर्शकों के लिए नॉस्टैल्जिया जगाता है, जिन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्मों में उनके जोड़ को हमेशा पसंद किया है।

टी-सीरीज के बैनर तहत रिलीज हुआ ‘तू पहली तू आखिरी’ सीरीज की कहानी को और भी गहराई देता है, जिसमें प्रेम और चाहत की भावनाएँ बुनी गई हैं।

‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। इस सीरीज का निर्माण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले किया है। बिलाल सिद्दीकी और मानव चौहान सह-निर्माता हैं। इस शो में बॉबी देओल, लक्ष्य, सहेर बंबा, मनोज पाहवा, मोना सिंह, मनीष चौधरी, राघव जुयाल, अन्या सिंह, विजयंत कोहली, गौतमी कपूर और रजत बेदी नजर आएंगे।

Read More पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन: लोककला जगत ने खोया अमूल्य नक्षत्र, पंडवानी गायन को दिलाई वैश्विक पहचान

 

Read More बॉलीवुड स्टार जरीन खान पहुंचीं जयपुर, एयरपोर्ट पर दिखा फैंस का जबरदस्त उत्साह

Read More 68 की हुईं नीतू सिंह : बाल कलाकार से बॉलीवुड की सुपरस्टार बनने तक का शानदार सफर

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 3.81 करोड़ की साइबर ठगी, नागपुर से गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 3.81 करोड़ की साइबर ठगी, नागपुर से गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान पुलिस की स्टेट साइबर क्राइम शाखा ने फॉरेक्स ट्रेडिंग और ऑनलाइन निवेश के बहाने देशभर में ठगी करने वाले...
खरगे का भाजपा पर बड़ा आरोप: ‘मध्यप्रदेश बन गया भ्रष्टाचार का केंद्र’, चावल घोटाले से लेकर जमीन घोटाले तक उठाए मुद्दे
पंजाब में दलित सशक्तिकरण पर BJP का बड़ा दांव, ‘विजन-2027’ में शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी पर फोकस
होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा तनाव: ओमान जाएंगे ईरानी विदेश मंत्री, अमेरिका पर समझौता उल्लंघन का लगाया आरोप
कमजोर मानसून से संकट में खरीफ फसलें : अंता विधायक प्रमोद जैन भाया ने चम्बल की दांयी मुख्य नहर में तत्काल पानी छोड़ने की मांग की
बारुईपुर कांड: नाबालिग की हत्या और युवक की लिंचिंग के बाद दोनों परिवारों से मिलेंगे CM शुभेंदु अधिकारी, 5 गिरफ्तार
अलवर में जीएसटी अधिकारी के घर हुई लाखों की डकैती का जल्द खुलासा होगा : राहुल प्रकाश