टी-सीरीज ने फिल्म एनिमल से बॉबी देओल का एंट्री गाना जमाल कूदू किया रिलीज
संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित फिल्म एनिमल में, बॉबी के किरदार अबरार की एंट्री पारंपरिक ईरानी गीत जमाल कूदू पर डांस करते हुए होती है।
मुंबई। टी-सीरीज ने जनता की मांग पर फिल्म एनिमल से बॉबी देओल का वायरल एंट्री गाना जमाल कूदू रिलीज कर दिया है। फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाये हुए हैं, वहीं फिल्म का एक और पहलू जो वायरल हो गया है वह है फिल्म में बॉबी देओल का एंट्री गाना।
संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित फिल्म एनिमल में, बॉबी के किरदार अबरार की एंट्री पारंपरिक ईरानी गीत जमाल कूदू पर डांस करते हुए होती है। फैंस को ये गाना इतना पसंद आया कि उन्होंने इस गाने पर रिल्स बनाना शुरू कर दिया और अब यह गाना ट्रेंड हो रहा है। इस बात को ध्यान में रखते हुए टी-सीरीज ने इस गाने को अपने यूट्यूब पर रिलीज किया है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
01 May 2026 19:02:58
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में तेज बढ़ोतरी पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने इसे “चुनावी बिल”...

Comment List