अब हर आवारा पशु की होगी पहचान : यूनिक आईडी से होगी ट्रैकिंग, जानें इस पहल से क्या बदलेगा
योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू किया जाएगा
आवारा पशुओं की समस्या से निपटने के लिए केंद्र सरकार की बड़ी पहल—हर कुत्ते, गाय व अन्य पशु को मिलेगी यूनिक आईडी। डिजिटल रजिस्ट्रेशन से पहचान, लोकेशन और स्वास्थ्य पर नजर रखी जाएगी। इससे रेबीज वैक्सीनेशन, इलाज और शेल्टर प्रबंधन बेहतर होगा। सटीक डेटा से बजट उपयोग सुधरेगा और मानव-पशु संघर्ष व दुर्घटनाएं घटेंगी।
जयपुर। शहरों में बढ़ती आवारा पशुओं की समस्या से निपटने के लिए केन्द्र सरकार ने पहली बार एक संगठित और तकनीकी पहल शुरू की है। इसके तहत हर आवारा कुत्ते, गाय और अन्य पशुओं को यूनिक आईडी दी जाएगी, जिससे उनकी पहचान, लोकेशन और स्वास्थ्य की निगरानी संभव होगी। नगर निकायों के पास आवारा पशुओं का कोई सटीक आंकड़ा नहीं होता था, जिससे योजनाएं अनुमान के आधार पर बनती थीं। नई व्यवस्था में इन पशुओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पंजीकृत होगा। इससे रेबीज वैक्सीनेशन, इलाज और शेल्टर होम जैसी योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू किया जाएगा। सरकार का मानना है कि सटीक डेटा मिलने से बजट का सही उपयोग होगा और मानव पशु संघर्ष की घटनाओं में कमी आएगी।
क्या बदलेगा इस पहल से
- पहली बार आवारा पशुओं का सटीक डेटा
- बीमार पशुओं का समय पर इलाज
- शहरों में दुर्घटनाओं और हमलों में कमी
- पशु कल्याण और शहरी प्रबंधन में सुधार
योजना के प्रमुख बिंदु
योजना आवारा पशुओं को यूनिक आईडी
उद्देश्य पहचान, ट्रैकिंग और देखभाल
शामिल पशु कुत्ते, गाय, भैंस आदि
लाभ बेहतर प्लानिंग, बजट उपयोग, कम संघर्ष
जिम्मेदारी नगर निगम, पशुपालन विभाग, एनजीओ

Comment List