फिल्म ‘रेड 2’ ने पहले सप्ताह में भारतीय बाजार में 90 करोड़ की कमाई की, सिंघम स्टार का जादू फैंस के बीच बरकरार

अजय देवगन, रितेश देशमुख, वाणी कपूर, रजत कपूर, सुप्रिया पाठक, अमित सियाल की भूमिका 

फिल्म ‘रेड 2’ ने पहले सप्ताह में भारतीय बाजार में 90 करोड़ की कमाई की, सिंघम स्टार का जादू फैंस के बीच बरकरार

बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ ने भारतीय बाजार में पहले सप्ताह में 90 करोड़ की कमाई कर ली है।

मुंबई। बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ ने भारतीय बाजार में पहले सप्ताह में 90 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ‘रेड 2’ में अजय देवगन की मुख्य भूमिका है। राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी यह फिल्म वर्ष 2018 में प्रदर्शित फिल्म ‘रेड’ की सीक्वल है। फिल्म ‘रेड 2’ में अजय देवगन, रितेश देशमुख, वाणी कपूर, रजत कपूर, सुप्रिया पाठक, अमित सियाल और अन्य कलाकार भी हैं।  इस फिल्म की कहानी इनकम टैक्स अफसर अमय पटनायक (अजय देवगन) के दादाभाई (रितेश देशमुख) नामक व्यक्ति के ब्रष्टाचार को रोकने पर केंद्रित है।

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ‘रेड 2’ ने पहले दिन भारतीय बाजार में 19.25 करोड़ रुपए की कमाई की। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 12 करोड़, तीसरे दिन 18 करोड़, चौथे दिन 22 करोड़, पांचवे दिन 7.5 करोड़ और छठे दिन 07 करोड़ का कारोबार किया। वहीं, अब सातवें दिन कलेक्शन भी सामने आ गया है। सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ‘रेड 2’ ने 4.52 करोड़ का कारोबार  किया है। इस तरह फिल्म ‘रेड 2’ भारतीय बाजार में सात दिनों में 90 करोड़ रूपए से अधिक की कमाई कर चुकी है।

फिल्म ‘रेड 2’ का निर्माण टी-सीरीज और पैनोरमा स्टूडियो के बैनर तले भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार किया है। उम्मीद की जा रही कि फिल्म ‘रेड 2’, जल्द ही 100 करोड़ रूपए की कमाई कर लेगी।

 

Read More रणदीप हुड्डा ने एक बार फिर अपनी फिटनेस से सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, फिल्म ईथा के लिए बढ़ाया वजन

Read More हिट-एंड-रन मामला : मलयालम अभिनेता मनियनपिल्ला राजू गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू

 

Post Comment

Comment List

Latest News

एकतरफा नहीं होती डील : भाजपा से जनता पूछ रही सवाल, अखिलेश ने कहा- क्या है भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा गहरा राज एकतरफा नहीं होती डील : भाजपा से जनता पूछ रही सवाल, अखिलेश ने कहा- क्या है भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा गहरा राज
अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि देश के किसानों, दुकानदारों और उद्योगों को बचाने के लिए भाजपा के पास खोखले...
कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दिखा लापता बाघिन का शावक : पर्यटकों को जंगल में आया नजर, कुछ ही देर में हुआ ओझल
मणिपाल यूनिवर्सिटी का ऑनलाइन शिक्षा पंचम दीक्षांत समारोह :  राज्यपाल ने ऑनलाइन शिक्षा के रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम से विद्यार्थियों को लाभान्वित करने का किया आह्वान, विद्यार्थियों को दिए डिग्री और पदक
शहर की सड़क पर नजर आया लेपर्ड : कुत्ते का शिकार करने के लिए बढ़ा आगे, वन विभाग की टीम ने चलाया सर्च अभियान
बिहार में आकांक्षा को न्याय दिलाने में सरकार का रवैया संदिग्ध : छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला झकझोर देने वाला, राहुल गांधी ने कहा- आरोपियों के साथ खड़ी हो जाती है भाजपा की सरकारें
छत्तीसगढ़ में 51 नक्सलियों का आत्मसमर्पण : हथियार जमाकर समाज की मुख्यधारा में लौटे, सरकार की पुनर्वास नीति के तहत मिलेगी सहायता
यूजर चार्ज ने उजाड़ीं राजस्थान की मंडियां : जटिल नियमों के विरोध में व्यापारियों ने खोला मोर्चा, व्यापार बचाने के लिए एमनेस्टी योजना की उठी मांग