Trailer Release : फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही को राजकुमार राव और जान्हवी कपूर कर रहे लीड

Trailer Release : फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही को राजकुमार राव और जान्हवी कपूर कर रहे लीड

शरन शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही, 31 मई को रिलीज होगी।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री जान्हवी कपूर की आने वाली फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में राजकुमार राव और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर की शुरुआत राजकुमार और जाह्नवी के रोमांस से होती है। जान्हवी डॉक्टर हैं और राजकुमार शॉप चलाता है। वह क्रिकेट से जुड़े सामान बेचता है। माही का सपना है कि वह एक दिन क्रिकेटर बनेगा। हालांकि, उसका पिता इसके सख्त खिलाफ होता है। मिस्टर माही को एक बार खुद को साबित करने का मौका मिलता है, लेकिन वह हार जाता है।राजकुमार की तरह जाह्नवी को भी क्रिकेट में दिलचस्पी होती है, लेकिन वह अपने पिता के चलते डॉक्टर बनती है। जब राजकुमार उसका टैलेंट देखता है तो वह उसे क्रिकेटर बनाने के लिए राजी करता है। जाह्नवी को एहसास होता है कि राजकुमार सिर्फ खुद को साबित करने के लिए उसे क्रिकेटर बना रहा है। उसमें कॉन्फिडेंस की कमी होती है कि वह नेशनल लेवल पर खेल पाएगी या नहीं। 

शरन शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही, 31 मई को रिलीज होगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

National Testing Agency ने NEET-UG आवेदन में ऑनलाइन सुधार की सुविधा शुरू की, 13 मार्च से अभ्यर्थी कर सकेंगे फॉर्म में बदलाव National Testing Agency ने NEET-UG आवेदन में ऑनलाइन सुधार की सुविधा शुरू की, 13 मार्च से अभ्यर्थी कर सकेंगे फॉर्म में बदलाव
NTA ने NEET UG अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन करेक्शन विंडो खोल दी है। पंजीकृत छात्र 14 मार्च रात 11:50 बजे...
हज यात्रियों के लिए पांच दिवसीय ट्रेनिंग कैम्प 22 मार्च से : यात्रियों को एहराम, उमरा और हज के अहम अरकान की दी जाएगी जानकारी
देश में बढ़ते ऊर्जा संकट पर तुरंत ठोस उपाय करे सरकार : एलपीजी सिलेंडरों की कमी के कारण घंटों लाइन में लग रहे लोग, सैलजा ने कहा- कई स्थानों पर धक्का-मुक्की के हालात चिंताजनक
सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की ''पीरियड्स लीव'' की याचिका: सुनवाई से किया इंकार, कहा-मासिक धर्म अवकाश नीति बनाने के लिए याचिकाकर्ता के प्रतिवेदन पर विचार करें सरकार 
पुलिस आयुक्त की पहल : बाज़ारों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने को व्यापारियों से संवाद, व्यापारियों का सहयोग, फरवरी में प्रतिष्ठानों के बाहर लगे 48 सीसीटीवी कैमरे
गैस किल्लत और महंगाई पर प्रताप सिंह खाचरियावास ने सरकार को चेताया, गरीबों की रोजी-रोटी और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील
ईरान-इयरायल युद्व: डोनाल्ड ट्रंप का विवादित बयान, बोले-निर्दोषों को मारने वाले ईरानियों को मारना बड़ा सम्मान, ईरानी शासन को पूरी तरह कर देंगे नष्ट