चांद को क्या मालूम चाहता है उसे कोई चकोर

चांद से नया साल और चांद पर ही शायरी हुई

चांद को क्या मालूम चाहता है उसे कोई चकोर
विज्ञान या ज्योतिष, सितारों की चाल या ख्यालों का सफर चांद ही हमसफर रहा, चांद तोड़ लाना या चांद पर झूला डालना, चांद ही जिंदगी के हर पहलू में साथ रहा।

जयपुर। नजर चांद की बेखबर दानिश कोई देख रहा है उसे प्यार से, चांद पर जाने की हसरत ही इंसान को अंतरिक्ष में ले गई। चांद ही समुद्र के उतार चढ़ाव का सबब रहा, चांद देख महिलाओं ने व्रत तोड़े, चांद दिखा, तो त्योहार बना ,चांद से नया साल और चांद पर ही शायरी हुई। माओ की लोरी, बच्चों का खिलौना, पतियों के लिए पत्नी चांद सी महबूबा बनी। विज्ञान या ज्योतिष, सितारों की चाल या ख्यालों का सफर चांद ही हमसफर रहा, चांद तोड़ लाना या चांद पर झूला डालना, चांद ही जिंदगी के हर पहलू में साथ रहा। हम ऐसी ही फिल्मों का उल्लेख करेंगे, जहां चांद ने अपनी मौजूदगी का एहसास कराया है।

चौदहवीं का चांद
वहीदा पर जब गुरुदत ने चौदहवीं का चांद गाना फिल्माया तो सेंसर बोर्ड ने कड़ी आपत्ति की, उनका मानना था इसमें वहीदा की आंखों में जो लाल रंग का डोरा है, वो इतनी रूमानियत करता है जो समाज के लिए सही नहीं है।

पूर्णिमा : चांद हो या परिवार, पूरा ही अच्छा लगता है। दो अधूरी जिंदगी जब साथ मिल के पूरी हो जाए तो घटते बढ़ते हालातों की उलझने भी सुलझ जाती है, जिस तरह चांद से गृहण हट जाता है।

चांद का टुकड़ा : मां के लिए उसकी औलाद चांद का टुकड़ा है पर जब श्रीदेवी ये बनी तो सलमान खान की बरसों पुरानी चाहत पूरी हो गई। श्रीदेवी उनकी फेवरेट हीरोइन जो थी।

Read More मलयालम सिनेमा को बड़ा झटका: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता सलीम कुमार का 56 वर्ष की उम्र में निधन, मुख्यमंत्री सतीसन ने जताया शोक 

चांद : मीना कुमारी की फिल्म वाकई चांद जैसी है, जहां भावनाओं का ज्वार भाटा चांद की तरह कम और बढ़ता रहता है।

Read More ‘बेबी डू डाई डू’ का टीजर जारी, रहस्यमयी सुपारी किलर की दुनिया की दिखी पहली झलक

खोया खोया चांद : बागी लेखक का ग्लैमर की दुनियां में सितारों की बनावटी रोशनी में स्वयं का वजूद खोना यही ये फिल्म है।

Read More ‘लगान’ के पूरे हुए 25 साल : आमिर खान, आशुतोष गोवारिकर और पूरी टीम ने स्पेशल रीयूनियन स्क्रीनिंग में फिर ताजा की यादें

चांद सा रोशन चेहरा : तम्मना भाटिया की पहली हिंदी फिल्म जहां बचपन के प्यार को पाने के लिए उसे जमाने से लड़ना पड़ता है।

चोर और चांद : एक चोर एक लड़की को उसकी शादी से भगा ले जाता है, ताकि वो अपनी मर्जी से जी सके, जमाने की नजर से बचते हुए उन्हें कब प्यार हो जाता है और चकोर चांद का हो जाता है। पूरे चांद की दूधिया रोशनी में जब ये आसमान रंगता है, तो कहीं त्योहारों का मौसम आता है, तो कहीं मोहब्बत और विश्वास का प्रतीक यही चांद बन जाता है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

छत्तीसगढ़ में सुरक्षबलों ने कसी नक्सलियों पर नकेल : जंगल में छिपाकर रखा हथियारों का जखीरा बरामद, आईईडी और रायफल सहित कई सामग्री शामिल छत्तीसगढ़ में सुरक्षबलों ने कसी नक्सलियों पर नकेल : जंगल में छिपाकर रखा हथियारों का जखीरा बरामद, आईईडी और रायफल सहित कई सामग्री शामिल
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के डडईपानी जंगल में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के छिपाए हथियार और विस्फोटक बरामद किए। संयुक्त अभियान...
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मौत की रफ्तार : खड़े कैंटर में घुसी कार, सवाई माधोपुर के 4 लोगों की मौत
साइबर ठगों के जाल में फंसा युवक : गंवाए 10 लाख रुपए, मामला कराया दर्ज
तकनीक, गति और नवाचार से लड़े जाएंगे भविष्य के युद्ध : युद्ध के तौर-तरीकों में आया बदलाव, राजनाथ बोले- तकनीकी रूप से तैयार रहना बेहद जरूरी
चालक को आई झपकी : वाहन के पुलिया से नीचे गिरने से 7 लोग घायल, खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे थे सभी लोग
भाजपा के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग : सत्ता की कठपुतली बना ईसीआई, कांग्रेस चलाएगी राष्ट्रव्यापी अभियान
युद्ध खत्म होने के करीब, ईरान ने कहा- समझौते में होर्मुज खोलने पर फोकस