Zee Cine Awards: शाहरूख खान को मिला बेस्ट एक्टर का खिताब

बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल कैटेगरी में अरिजीत सिंह को झूमे जो पठान के लिए अवॉर्ड मिला

Zee Cine Awards: शाहरूख खान को मिला बेस्ट एक्टर का खिताब

बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन- मनीष मल्होत्रा (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी), परफॉर्मर ऑफ द इयर मेल- कार्तिक आर्यन और बेस्ट कोरियोग्राफी का अवॉर्ड बॉस्को मार्टिस (झूमे जो पठान) को मिला।

मुंबई। 22 वें जी सिने अवार्ड में बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब मिला। रानी मुखर्जी और आलिया भट्ट सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री क्रिटिक्स पुरस्कार से नवाजी गईं। कियारा आडवाणी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री ज्यूरी का पुरस्कार मिला। बेस्ट वीएफएक्स - जवान के लिए रेड चिलीज एंटरटेनमेंट,बेस्ट एक्शन - स्पाइरो रजाटोस, एनल अरासु, क्रेग मैक्रे और जवान के लिए टीम,बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक - जवान के लिए अनिरुद्ध,बेस्ट डायलॉग - जवान के लिए सुमित अरोड़ा, बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल - अरिजीत सिंह (पठान से झूमे जो पठान), बेस्ट प्ले बैक सिंगर फीमेल- शिल्पा राव (बेशरम रंग फिल्म पठान) बेस्ट लिरिक्स - कुमार (चलिया- पठान) के लिये चुने गये।

वहीं बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन- मनीष मल्होत्रा (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी), परफॉर्मर ऑफ द इयर मेल- कार्तिक आर्यन, बेस्ट कोरियोग्राफी - बॉस्को मार्टिस (झूमे जो पठान) के लिये पुरस्कृत किये गये। आयुष्मान खुराना और अपारशक्ति खुराना ने जी सिने अवॉर्ड शो को होस्ट किया। सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ कहानी और सर्वश्रेष्ठ संगीत के लिये फिल्म जवान को पुरस्कार मिला। जी सिने अवॉड्र्स 2024 में कई सितारों ने रेड कारपेट पर अपना जलवा बिखेरा। इस लिस्ट में शाहरुख खान से लेकर सनी देओल, बॉबी देओल, कृति सेनन, सोनू निगम समेत कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुई।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ