ACB Action : सात हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, एसीबी अजमेर टीम की कार्रवाई से परिसर में हड़कम्प

पीड़ित से उक्त राशि अपनी टेबल पर रखवाई

ACB Action : सात हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, एसीबी अजमेर टीम की कार्रवाई से परिसर में हड़कम्प

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अजमेर की टीम ने मंगलवार को ब्यावर में कार्रवाई कर एक पटवारी को सात हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पटवारी ने यह रिश्वत नामांतरण खोलने के लिए मांगी थी। जिसकी शिकायत पीड़ित की ओर से एसीबी को दर्ज करवाई गई थी। एसीबी ने रिश्वत की मांग का भौतिक सत्यापन करवाने के बाद ट्रेप की कार्रवाई को अंजाम दिया।

ब्यावर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अजमेर की टीम ने मंगलवार को ब्यावर में कार्रवाई कर एक पटवारी को सात हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पटवारी ने यह रिश्वत नामांतरण खोलने के लिए मांगी थी। जिसकी शिकायत पीड़ित की ओर से एसीबी को दर्ज करवाई गई थी। एसीबी ने रिश्वत की मांग का भौतिक सत्यापन करवाने के बाद ट्रेप की कार्रवाई को अंजाम दिया। एसीबी के अनुसार पीड़ित ने अपनी विरासत जमीन का नामांतरण खुलवाने के लिए रूपनगर हलका पटवारी आनंद मेघवाल से संपर्क किया था। उसने नामांतरण खोलने की एवज में 8 हजार रुपए की राशि रिश्वत की मांग की। जिसकी शिकायत पीड़ित ने एसीबी अजमेर में दर्ज करवाई।

एसीबी अजमेर की टीम ने रिश्वत की मांग का सत्यापन करवाया। नामांतरण के लिए 7 हजार रुपए की राशि देना तय किया गया। सुनियोजित तरीके से मंगलवार को पटवारी आनंद मेघवाल ने पीड़ित से उक्त राशि अपनी टेबल पर रखवाई। इस बीच जाल बिछाए एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद्र के नेतृत्व में निरीक्षक मीरा बेनीवाल एवं टीम ने पटवारी को रंगे हाथ ही धरदबोचा। टीम ने रिश्वत राशि को अपने कब्जे में लिया और पटवारी मेघवाल को हिरासत में लेकर टे्रप की कार्रवाई को पूरा किया।  

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प