12वीं कला संकाय में भी बेटियों ने बाजी मारी

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कला का 96.33 तथा वरिष्ठ उपाध्याय का 94.99 प्रतिशत रहा परिणाम,

12वीं कला संकाय में भी बेटियों ने बाजी मारी

छात्राओं का 97.21 और छात्रों का 95.44 फीसदी

अजमेर। 

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को सीनियर सैकण्डरी के कला संकाय का परीक्षा परिणाम घोषित किया। परिणाम में इस बार भी बेटियों ने बाजी मारी है। कला संकाय का परिणाम 96.33 प्रतिशत रहा। साथ ही वरिष्ठ उपाध्याय का भी परिणाम जारी हुआ। जिसका परिणाम 94.99 फीसदी रहा।

बोर्ड प्रशासक लक्ष्मीनारायण मंत्री ने वेबसाइट पर क्लिक पर पहले कला और फिर वरिष्ठ उपाध्याय के नतीजे जारी किए। पूर्व में हुई नियमित परीक्षा के मुकाबले में कला संकाय में 5.63 फीसदी अच्छा रहा है। कला में छात्राओं का परिणाम 97.21 फीसदी और छात्रों का 95.44 प्रतिशत रहा। कला संकाय इस वर्ष 6 लाख 52 हजार 444 परीक्षार्थियों को पंजीकृत किया गया। इनमें से 6 लाख 40 हजार 239 परीक्षा में बैठे। नियमित परीक्षार्थियों की संख्या 6 लाख 37 हजार 321 और प्राइवेट परीक्षार्थियों की संख्या 2  हजार 918 ने परीक्षा दी। इनमें से 6 लाख 16 हजार 745 छात्र-छात्राएं पास हुए। नियमित का उत्तीर्ण प्रतिशत 96.59 और प्राइवेट का 40.27 प्रतिशत रहा। इसी प्रकार वरिष्ठ उपाध्याय में इस वर्ष 4 हजार 58 परीक्षार्थियों को पंजीकृत किया गया। इनमें से 3 हजार 994 परीक्षा में बैठे। नियमित परीक्षार्थियों की संख्या 3 हजार 984 और प्राइवेट परीक्षार्थियों की संख्या 10 ने परीक्षा दी। इनमें से 3 हजार 794 छात्र-छात्राएं पास हुए। नियमित का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.08 और प्राइवेट का 60 प्रतिशत रहा।

साल-दर-साल परिणाम में सुधार 

Read More संगतराश नवाचार से खनिज ओवरबर्डन और वेस्ट मेटेरियल होगा रिसाइकल, आधुनिक शिल्प को मिलेगा बढ़ावा

12वीं कला संकाय के परिणाम में साल दर साल सुधार देखने को मिल रहा है। वर्ष 2019 में जहां नियमित परीक्षा में 88 फीसदी रहा था।  वहीं वर्ष 2020 में यह बढ़कर 90.70 प्रतिशत हो गया। वर्ष 2021 में कोरोना महामारी के चलते परीक्षाएं प्रभावित होने से विशेष प्रकार से परिणाम जारी किया गया, जिसमें परिणाम 99 फीसदी रहा। इस वर्ष नियमित परीक्षा का परिणाम 96.33 प्रतिशत रहा, जो पूर्व में 2019 तथा 2020 में हुई नियमित परीक्षा के अपेक्षा काफी अच्छा रहा। 

Read More सेशन कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी : पुलिस ने खाली कराया परिसर, कुछ नहीं मिला

एक नजर में परिणाम: कला संकाय

Read More जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 

सम्मिलित छात्र - 3 लाख 17 हजार 209

उत्तीर्ण - 3 लाख 2 हजार 729

प्रथम श्रेणी- 1 लाख 44 हजार 144

द्वितीय श्रेणी - 1 लाख 36 हजार 781

तृतीय श्रेणी से 21 हजार 788

सप्लीमेन्ट्री - 4 हजार 691

सम्मिलित छात्राएं - 3 लाख 23 हजार 30

उत्तीर्ण 3 लाख 14 हजार 16

प्रथम श्रेणी - 1 लाख 95 हजार 330

द्वितीय श्रेणी - 1 लाख 5 हजार 801

तृतीय श्रेणी से 12 हजार 866

सप्लीमेन्ट्री 3543

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह