सरकारी स्कूलों को जल्द मिलेंगे 4220 प्रिंसिपल : मई माह में हुए पदोन्नत, लेकिन अब मिलेगी पोस्टिंग

620 प्रिंसिपल की संशोधित तबादला सूची भी जारी

सरकारी स्कूलों को जल्द मिलेंगे 4220 प्रिंसिपल : मई माह में हुए पदोन्नत, लेकिन अब मिलेगी पोस्टिंग

प्रदेश के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में जल्द ही 4220 प्रिंसिपल मिल जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने 26 मई को हुई डीपीसी में चयनित पदोन्नत प्रधानाचार्यों की पोस्टिंग के लिए काउंसलिंग कार्यक्रम जारी कर दिया है। पदोन्नत प्रिंसिपल को ऑनलाइन काउंसलिंग के जरिए पोस्टिंग दी जाएगी। दरअसल, शिक्षा विभाग में प्रिंसिपल के रिक्त पद भरने के लिए 26 मई को डीपीसी की गई थी।

अजमेर। प्रदेश के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में जल्द ही 4220 प्रिंसिपल मिल जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने 26 मई को हुई डीपीसी में चयनित पदोन्नत प्रधानाचार्यों की पोस्टिंग के लिए काउंसलिंग कार्यक्रम जारी कर दिया है। पदोन्नत प्रिंसिपल को ऑनलाइन काउंसलिंग के जरिए पोस्टिंग दी जाएगी। दरअसल, शिक्षा विभाग में प्रिंसिपल के रिक्त पद भरने के लिए 26 मई को डीपीसी की गई थी। लेकिन पदोन्नति के छह महीने बाद अब पोस्टिंग मिलेगी। हालांकि राज्य सरकार ने प्रमोटी प्रिंसिपलों के पदस्थापन के आदेश डीपीसी के बाद जारी कर दिए थे। लेकिन पोस्टिंग नहीं हुई थी। ऐसे में अनेक स्कूल ऐसे हैं जहां दो प्रिंसिपल कार्यरत हैं। इस बीच राज्य सरकार की मंजूरी के बाद शिक्षा विभाग ने 23 नवम्बर को 620 प्रिंसिपल की संशोधित तबादला सूची भी जारी कर दी है।

यह रहेगा काउंसलिंग कार्यक्रम 
विभागीय पदोन्नति समिति ने वर्ष 2015-16 से 2021-22 रिव्यू डीपीसी द्वारा 69 अभ्यर्थियों, वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 रिव्यू डीपीसी से 1278 अभ्यर्थियों एवं 2024-25 डीपीसी से 2873 अभ्यर्थियों का प्राचार्य एवं समकक्ष पदों पर चयन किया। जिनकी सूची विभागीय वेबसाइट पर तत्समय अपलोड की जा चुकी है। जिन्हें अब ऑनलाइन काउंसलिंग कार्यक्रम जारी किया है। जिसके तहत 5 दिसम्बर को वरियता सूची का प्रकाशन, 8 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे तक प्राप्त आपत्तियों का निवारण एवं स्थाई वरियता सूची का प्रकाशन, 9 दिसम्बर को शाला दर्पण जयपुर/बीकानेर एवं संस्थापन एबी अनुभाग (निदेशालय) द्वारा आपसी समन्वय द्वारा अपलोड डाटा का सत्यापन होगा।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल क्षेत्र से बाइक चोरी का मामला : गार्ड की नौकरी करने वाले ही करते थे बाइक चोरी, तीन गिरफ्तार  एसएमएस मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल क्षेत्र से बाइक चोरी का मामला : गार्ड की नौकरी करने वाले ही करते थे बाइक चोरी, तीन गिरफ्तार 
मेडिकल कॉलेज क्षेत्र में बाइक चोरी करने वाली गैंग के तीन आरोपी- हेमेन्द्र उर्फ हेमू, घनश्याम उर्फ संजय और चन्द्रपाल...
टी-20 लक्ष्य कप क्रिकेट : सीकर रॉयल्स ने नीरजा मोदी एकेडमी को 50 रनों से हराया, हिमांशु बने मैन ऑफ द मैच 
आईपीएल-2026 का कार्यक्रम जारी : पहले चरण में होंगे 20 मुकाबले, आरसीबी और हैदराबाद में होगा उद्घाटन मुकाबला 
दिव्यांगों के सपनों को परवाज देने के लिए विश्वविद्यालय खुला, लेकिन एक भी पद स्वीकृत नहीं
आज का भविष्यफल     
इंस्टाग्राम और जस्ट डायल पर फर्जी विज्ञापन देकर ठगी करने वाले तीन ठग गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
नियमित सफाई और कॉलोनियों में बड़े कचरा पात्र लगाने के आदेश, हाईकोर्ट- आम रास्तों और नालियों से कचरा हटाने के आदेश