प्राध्यापक (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2022: RPSC ने कॉमर्स विषय के पदों पर पात्रता की जांच के लिए अभ्यर्थियों की सूची जारी की

प्रथम प्रश्न-पत्र परीक्षा का आयोजन 11 अक्टूबर 2022 को किया गया था

प्राध्यापक (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2022: RPSC ने कॉमर्स विषय के पदों पर पात्रता की जांच के लिए अभ्यर्थियों की सूची जारी की

पात्र पाए गए अभ्यर्थियों में से ही नियमानुसार मुख्य चयन सूची व आरक्षित सूची जारी की जाएगी। दस्तावेज सत्यापन का कार्य काउंसलिंग के माध्यम से किया जाएगा।

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने प्राध्यापक (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2022 के तहत कॉमर्स विषय के पदों पर पात्रता की जांच के लिए अभ्यर्थियों की विचारित सूची जारी की है। अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची दस्तावेज सत्यापन के बाद जारी की जाएगी। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

वरिष्ठ उपसचिव एसएन शर्मा ने बताया कि ग्रुप-ए के प्रथम प्रश्न-पत्र सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन की परीक्षा का आयोजन 11 अक्टूबर 2022 को किया गया था। द्वितीय प्रश्न-पत्र कॉमर्स विषय की परीक्षा 12 अक्टूबर 2022 को आयोजित की गई थी। परीक्षा के फलस्वरूप 273 अभ्यर्थियों को अस्थाई रूप से विचारित सूची में सम्मिलित किया गया है। प्रशासनिक कारणों से 1 अभ्यर्थी का परिणाम रोका गया है। पात्र पाए गए अभ्यर्थियों में से ही नियमानुसार मुख्य चयन सूची व आरक्षित सूची जारी की जाएगी। दस्तावेज सत्यापन का कार्य काउंसलिंग के माध्यम से किया जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह