राज. बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं आज से
पहले दिन मनोविज्ञान विषय की परीक्षा
पहले दिन सीनियर सैकण्डरी की मनोविज्ञान विषय की परीक्षा होगी और 12 अप्रैल को समाप्त होगी। जबकि सैकण्डरी स्तर की परीक्षा 16 मार्च से प्रारम्भ होकर 11 अप्रैल को समाप्त होगी।
अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं गुरुवार 9 मार्च से शुरू होंगी। पहले दिन सीनियर सैकण्डरी की मनोविज्ञान विषय की परीक्षा होगी और 12 अप्रैल को समाप्त होगी। जबकि सैकण्डरी स्तर की परीक्षा 16 मार्च से प्रारम्भ होकर 11 अप्रैल को समाप्त होगी। परीक्षा का समय सभी विषयों के लिए समान एक ही पारी में सुबह साढ़े 8 बजे से दोपहर पौने 12 बजे तक रहेगा। परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 6 हजार 98 केन्द्र बनाए हैं। इन पर सैकण्डरी और सीनियर सैकण्डरी स्तर की परीक्षाओं में इस बार 21 लाख 10 हजार 569 परीक्षार्थियों को पंजीकृत किया गया है। तीन सौ से भी अधिक परीक्षा केन्द्रों को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा गया हैं। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील परीक्षा केन्द्रों पर सभी परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सभी उत्तर-पुस्तिका संग्रहण केन्द्रों और उन केन्द्रों के परीक्षा कक्षों को सीसीटीवी कैमरों की जद में रखा गया है।

Comment List