युवक ने तलवार लेकर घर में मचाया आतंक : मां, भाई, भाभी, बेटी और पत्नी पर किया हमला

मां को बचाने के प्रयास में बेटी का चेहरा तलवार से कटा

युवक ने तलवार लेकर घर में मचाया आतंक : मां, भाई, भाभी, बेटी और पत्नी पर किया हमला

घर में शोर-शराबा सुनकर जब पड़ौसी वहां बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो उन्हें भी राजेन्द्र को काबू करने में भारी मशक्कत करनी पड़ी।

अजमेर। आदर्श नगर थाना इलाके के गांव माखुपुरा में गुरुवार देर रात एक पिता ने तलवार लेकर अपने ही घर में आतंक मचा दिया। घर में रखी पूजा की तलवार उठाकर अपने परिजन पर हमला बोल दिया। इसी दौरान तलवार के वार से अपनी मां को बचाने के लिए लिपटी छह साल की मासूम खुद को हमले से नहीं बचा सकी। सनकी पिता ने तलवार से तेज वार कर उसके चेहरे को नाक के बीचों-बीच से काट दिया। जिससे नाक के नीचे का हिस्सा कटकर लटक गया। लेकिन राजकीय जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के प्लास्टिक सर्जन डॉ. नेपू पद्मनाभन विद्यार्थी ने शुक्रवार अलसुबह मासूम को ऑपरेशन थियेटर में लेकर अपने साथी डॉ. महावीर चौधरी के साथ मिलकर ना केवल बच्ची के चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी कर उसके प्राण बचा लिए बल्कि चेहरा भी पूर्व की स्थिति में ला दिया।

मासूम बच्ची 6 वर्षीया एंजिल माखुपुरा निवासी राजेन्द्र सिंह की पुत्री है। राजेन्द्र ने आधी रात के समय अचानक पूजा में काम आने वाली तलवार उठाकर अपने परिजन व पत्नी सविता पर तलवार से हमला करने के बाद अपने भाई खेम सिंह व उसकी पत्नी रिंकू तथा मां श्रीमती गीता पर भी हमला कर दिया। तलवार से हमला करने के दौरान अपनी मां सविता को बचाने के लिए एंजिल उससे लिपट गई। नतीजतन तलवार का तेज वार उसके चेहरे पर हुआ। जिससे चेहरा नाक के नीचे से कटकर जबड़े सहित लटक गया। घर में शोर-शराबा सुनकर जब पड़ौसी वहां बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो उन्हें भी राजेन्द्र को काबू करने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। उसे बालों से पकड़ कर काबू में किया गया। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एयर इंडिया के विमान की हार्ड लैंडिंग : रनवे पर निकला अगला पहिया, सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा एयर इंडिया के विमान की हार्ड लैंडिंग : रनवे पर निकला अगला पहिया, सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा
एयर इंडिया एक्सप्रेस का हैदराबाद से फुकेट जा रहा बोइंग 737-8 विमान फुकेट एयरपोर्ट पर हार्ड लैंडिंग का शिकार। लैंडिंग...
अमेरिका का दावा : ईरान के 16 माइनलेयर जहाज किए नष्ट, वीडियो में दिखाया हमला
इजरायल, अमेरिका और ईरान का संघर्ष : शादियों व होटल-रेस्टोरेंट पर दिखने लगा युद्ध का असर, बुकिंग को लेकर नियमों में बदलाव
घर में फांसी का फंदा लगाकर कोचिंग छात्रा ने की आत्महत्या, जानें पूरा मामला
गौ कल्याण के लिए राज्य सरकार लाएगी ‘गौ सेवा नीति’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को मिल रही नई गति
प्रधानमंत्री ताकाइची की युद्ध नीतियों के खिलाफ टोक्यो में Gen Z का भारी विरोध प्रदर्शन: मिसाइल लॉन्चरों की तैनाती पर जताई गंभीर चिंता, गंभीर मुद्दों को सुलझाने की दिशा में काम करने की मांग
अखिलेश यादव ने लगाया केंद्र सरकार पर सनातन परंपराओं का अपमान का आरोप, शंकराचार्य मुद्दे पर साधा निशाना