हथियारों की नोक पर सत्तर लाख की लूट, अलवर के भिवाड़ी में एक्सिस बैंक में वारदात, जिले में नाकेबंदी

6 बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

हथियारों की नोक पर सत्तर लाख की लूट, अलवर के भिवाड़ी में एक्सिस बैंक में वारदात, जिले में नाकेबंदी

अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के भिवाड़ी स्थित भिवाड़ी रीको चौक पर एक्सिस बैंक से बदमाशों ने सोमवार को दिनदहाड़े करीब 70 लाख रुपए लूट लिए।

अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के भिवाड़ी स्थित भिवाड़ी रीको चौक पर एक्सिस बैंक से बदमाशों ने सोमवार को दिनदहाड़े करीब 70 लाख रुपए लूट लिए।

पुलिस के अनुसार सुबह करीब सवा नौ बजे मोटरसाइकिलों पर आये छह बदमाशों ने आते ही बैंक के स्ट्रांग रूम  की चाबी ले ली और बैंक में मौजूद बीस कर्मचारियों को हथियारों की नोक पर बंधक बना लिया बैंक में  रखा सारा कैश एवं सोने चांदी के जैवरात लूट कर फरार हो गए। बैंक ने प्रारंभिक तौर पर माना कि यह लूट सत्तर लाख से अधिक है जिसमें ज्यादातर नगदी है और सोने चांदी के जेवरात भी शामिल हैं। 

पुलिस अधीक्षक शांतनु कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस संबंध  में अभी कहना जल्दबाजी होगा कि कितने रुपए की लूट हुई है लेकिन लूट की राशि  काफी अधिक है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए मुखबिर तंत्र तैनात किए गए हैं और  कई पुलिस टीमें रवाना की गई हैं। भिवाडी सहित पूरे जिले में नाकेबंदी कराई  गई है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने फायर भी किए। पुलिस बैंक सहित आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। इस वारदात को अंजाम देने में करीब 20 मिनट लगे जिसके फुटेज सीसीटीवी कैमरे में सामने आ रहे हैं। वारदात के समय कुछ ग्राहक भी मौजूद थे जिनसे भी घटना के बारे में जानकारी ली जा रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल