तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पति-पत्नी और बेटी को रौंदा, बेटे की हालत नाजुक

नेशनल हाइवे 90 पर पावर प्लांट के निकट हादसा 

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पति-पत्नी और बेटी को रौंदा, बेटे की हालत नाजुक
बबलू सुमन 35 वर्ष अपनी पत्नी मीना सुमन 28 एवं बेटी गोरी 7 वर्ष , बेटा गौरव 5 वर्ष को साथ लेकर बाइक से ससुराल फुलबडौदा लगन के कार्यक्रम जा रहा था।

कवाई। कवाई कस्बे में रविवार दोपहर 12:30 बजे नेशनल हाइवे 90 पर पावर प्लांट के पास कार की टक्कर से बाइक सवार पति, पत्नी और बेटी की मौत हो गई। वहीं बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी अनुसार नेशनल हाईवे 90 पर पावर प्लांट गेट के समीप तेज रफ्तार कार चालक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचााया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बारां के लिए रेफर कर दिया। थानाधिकारी देवकरण जाट ने बताया कि अटरू उपखंड मुख्यालय के ग्राम कुंजेड निवासी बबलू सुमन 35 वर्ष अपनी पत्नी मीना सुमन 28 एवं बेटी गोरी 7 वर्ष , बेटा गौरव 5 वर्ष को साथ लेकर बाइक से ससुराल फुलबडौदा लगन के कार्यक्रम जा रहा था।

जिसके नेशनल हाईवे 90 पर पावर प्लांट गेट के समीप कार चालक ने टक्कर मार दी। जिसमें बबलू सुमन की मौके पर ही मौत हो गई व बाइक पर सवार पत्नी व दोनों बच्चे गंभीर घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों मां, बेटी और बेटे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिन्हें गंभीर हालत होने से जिला अस्पताल से कोटा के लिए रेफर कर दिया। जहां पर इलाज के दौरान पत्नी मीना सुमन व बेटी गोरी की मौत हो गई। वहीं बेटे गौरव की भी नाजुक हालत बनी हुई है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया