असर खबर का - जेसीबी मशीन से कंटूर ट्रेचों को वापस खुदवाया, लगाएंगे पौधे

भूमि पर कब्जे के प्रयास को किया विफल

असर खबर का - जेसीबी मशीन से कंटूर ट्रेचों को वापस खुदवाया, लगाएंगे पौधे

रेजाबीन वन क्षेत्र की निगरानी के लिए एवं उक्त क्षेत्र की विशेष निगरानी के लिए स्टाफ को पाबंद किया गया।

केलवाड़ा। दैनिक नवज्योति में शनिवार को खबर ‘कब्जे की नीयत से लाखों की लागत से बने प्लांटेशन की टिंचे भरी’ शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित हुई थी। जिसका असर यह हुआ कि शनिवार को ही उपवन संरक्षक बारां के निर्देशानुसार  क्षेत्रीय वन अधिकारी केलवाड़ा दीपक चौधरी मय स्टाफ के द्वारा कुई रास्ते पर मौके पर श्रमिकों एवं स्टाफ की सहायता से गिरे हुए पत्थर कोटा को दुरूस्त करवाया एवं मौके पर जेसीबी मशीन बुलवाकर की हुई लगभग 5-40 कंटूर ट्रेचों को वापस खुदवाया गया एवं आने वाले मानसून सीजन में ट्रेचों के माउंट पर पुन: बीजारोपण करने एवं उक्त क्षेत्र में पुन पौधारोपण करने के लिए पाबंद किया तथा स्टाफ के उक्त क्षेत्र की विशेष निगरानी के लिए पाबंद किया। कब्जे के प्रयास को वन विभाग ने विफल किया। रेजाबीन वन क्षेत्र की निगरानी के लिए एवं उक्त क्षेत्र की विशेष निगरानी के लिए स्टाफ को पाबंद किया गया। पहले यहां वृक्षारोपण के एक हिस्से में पत्थर कोट को गिराकर प्रवेश कर अतिक्रमण कर काश्त करने की नियत के किसी के द्वारा वृक्ष क्षेत्र के लगभग 8-10 बीघा क्षेत्र में खोदी गई कंटूर ट्रेचों को समतल किया हुआ है एवं उक्त क्षेत्र में छोटे झाड  बाड की सफाई की गई थी। कार्यवाही के दौरान  रामकिशन नागर वनपाल, सुनिल सहरिया सहायक वनपाल, भरतलाल मीणा वनरक्षक, गणेश माली तकनीकी सहायक एवं श्रमिक उपस्थित रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें क्या है भाव सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें क्या है भाव
शुद्ध सोना 1600 रुपए फिसलकर 1,61,000 रुपए प्रति दस ग्राम। जेवराती सोना 2300 रुपए टूटकर 1,48,900 रुपए प्रति दस ग्राम।...
जयपुर में वन्यजीवों के लिए कूल इंतजाम, स्प्रिंकलर-कूलर से मिल रही राहत 
दिल्ली में क्वाड देशों की बैठक जारी, जयशंकर ने कहा-हिन्द प्रशांत क्षेत्र के मुद्दों के समाधान के लिए विश्वसनीय और पारदर्शी साझेदारी जरूरी
स्पा और मसाज सेंटरों पर सख्ती, पुलिस कमिश्नरेट ने जारी किए नए निर्देश
अलर्ट! उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी राज्यों में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी, आईएमडी ने दी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह
बच्चों के सामने पिता की कुल्हाड़ी मार मारकर हत्या, खेत में भैंस घुसने पर विवाद
ट्रक से 62 लाख रुपए की शराब जब्त : छिपाने के लिए प्लास्टिक पाइपों के नीचे बना रखा था गुप्त कम्पार्टमेंट, चालक फरार