पूरा नहीं हुआ बीलमपुर से गन्नाखेड़ी तक सड़क का काम, सड़क पर फैले कीचड़ व मिट्टी में फंस रहे वाहन व कृषि यंत्र

खेतों में जाने के लिए एकमात्र रास्ता होने से बुवाई के लिए नहीं जा पा रहे किसान

पूरा नहीं हुआ बीलमपुर से गन्नाखेड़ी तक सड़क का काम, सड़क पर फैले कीचड़ व मिट्टी में फंस रहे वाहन व कृषि यंत्र
क्षेत्र के बीलमपुर से गन्नाखेड़ी गांव तक जाने के लिए करीब 3.5 किलोमीटर पक्की सड़क का निर्माण सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा कराया  जा रहा है

देवरी। क्षेत्र के बीलमपुर से गन्नाखेड़ी गांव तक जाने के लिए करीब 3.5 किलोमीटर पक्की सड़क का निर्माण सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा कराया  जा रहा है। लेकिन कार्य बारिश से पहले पूर्ण नहीं होने के चलते लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण रामदयाल कुशवाह, बहादुर भील, मनीष भील, करण भील गौतम कुशवाह सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग से होकर चार-पांच गांव के लोगों का आना-जाना रहता है। आसपास के गांवों के लोगों को खेतों तक पहुंचाने के लिए यह एकमात्र रास्ता है। बारिश के समय में सड़क पर मिट्टी डली होने के कारण किसान अपने खेतों तक फसल बुवाई के लिए नहीं जा पा रहे हैं। साथ ही कृषि यंत्र भी मिट्टी के कीचड़ के कारण फंस कर रह जाते हैं। जिसके चलते ग्रामीण परेशान हैं। बारिश थमते ही एक-दो दिन में किसान अपने खेतों में फसल बुवाई कार्य के लिए जाएंगे। लेकिन सड़क पर मिट्टी डली होने के कारण वाहनों का निकलना मुश्किल हो रहा है। इसके चलते ग्रामीणों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इस बात की जानकारी दी और ग्रामीणों ने जल्द से जल्द सड़क पर गिट्टी डलवा कर आवाजाही के लिए रास्ता सुचारु करने की मांग की है। 

बहुत धीमी गति से हुआ काम 
ग्रामीणों का कहना है कि करीब 3 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य बहुत ही धीमी गति से किया जा रहा था। जिसके चलते यह कार्य समय पर पूर्ण नहीं हो सका। साथ ही सही प्रकार से रोलर नहीं चलाया गया। जिससे मिट्टी सही प्रकार से सेट नहीं हो पाई और ना ही रास्ते में पुलिया बनाई गई। अगर समय रहते तेज गति से कार्य होता तो लोगों को बारिश के समय में कीचड़ की समस्या नहीं होती। किसानों को भी अपने खेतों तक फसल बुवाई के लिए कोई परेशानी नहीं आती। विभाग के अधिकारी बारिश का बहाना लेकर काम बंद होने की बात कह रहे हैं।  

बारिश के कारण कार्य रुक गया है। लोगों की परेशानियों को देखते हुए सड़क पर गिट्टी डलवा कर आवाजाही के लिए रास्ते को दुरुस्त किया जाएगा। जिससे लोगों को कोई असुविधा नहीं होगी। 
- नरेश नागर, कनिष्ठ अभियंता, पीडब्ल्यूडी, शाहाबाद

Post Comment

Comment List

Latest News

‘द पावर 2.0’ में दिखी लाख कला की अद्भुत सृजनशीलता, द्रोपदी मीणा की प्रदर्शनी शुरू ‘द पावर 2.0’ में दिखी लाख कला की अद्भुत सृजनशीलता, द्रोपदी मीणा की प्रदर्शनी शुरू
लाख कलाकार द्रोपदी मीणा की दो दिवसीय कला प्रदर्शनी ‘द पावर 2.0’ जवाहर कला केंद्र की परिजात द्वितीय गैलरी में...
अमृतसर पुलिस को बड़ी कामयाबी: अंतरराष्ट्रीय हथियार-नशा हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़, अफगान नागरिक समेत 7 आरोपी गिरफ्तार
निर्जला एकादशी पर शहरभर में लगाए गए जल सेवा शिविर, बच्चों ने भी निभाई अपनी भागीदारी
पीएम-जनमन योजना के कार्यों में लाएं गति, गुणवत्ता से समय पर पूरा करें काम : मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास
आपातकाल की बरसी पर भाजपा का कार्यक्रम : देश जेलखाना बन गया था, लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन अब 25 हजार, 5 हजार चिकित्सा को अलग से मिलेंगे
भूंकप से थर्राया वेनेजुएला: 32 मौतें, 700 घायल, राष्ट्रपति ने घोषित किया आपातकाल
राजभर का अखिलेश पर तंज, बोले- सपा प्रमुख किसी दिन पीडीए में ''ए'' का मतलब आतंकवादी न बता दें...