मुख्यमंत्री के लिए बाड़मेर में तैयार हुआ गोबर से लिपा हेलीपैड

गहलोत दो जून को करेंगे सीमावर्ती जिले का दौरा

मुख्यमंत्री के लिए बाड़मेर में तैयार हुआ गोबर से लिपा हेलीपैड

गेंहू निवासी मजदूर सुमेरी देवी ने बताया, सुबह 7 बजे से हेलीपैड को बनाने का काम किया जा रहा है। करीब 15 महिलाएं और 6 पुरुषों ने मिलकर यह हेलीपैड तैयार किया है।

बाड़मेर। आगामी 2 जून को भारत-पाकिस्तान सीमा पर बसे बाड़मेर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गोबर से बने हेलीपैड पर अपना हेलिकॉप्टर लैंड करेंगे। मुख्यमंत्री की यात्रा को देखते हुए बाड़मेर जिला प्रशासन ने जिला मुख्यालय पर गोबर से अनूठा हेलीपैड बनाया है। ग्रेवल से हेलीपैड के निर्माण के बाद गोबर के लेप से इस हेलीपेड को 15 के करीब महिलाएं अपने हाथों से बना रही है। सार्वजनिक निर्माण विभाग के आला अधिकारियों की ओर से हेलीपैड निर्माण की चौबीस घंटे मॉनिटरिंग की जा रही है। हेलीपैड के निर्माण में देशज ज्ञान को ध्यान में रखा गया है। मुख्यमंत्री के लिए बनाए जा रहे अस्थाई हेलीपैड के लिए किसी भी तरह की कंक्रीट या सीमेंट का उपयोग नहीं किया गया है। 

गेंहू निवासी मजदूर सुमेरी देवी ने बताया, सुबह 7 बजे से हेलीपैड को बनाने का काम किया जा रहा है। करीब 15 महिलाएं और 6 पुरुषों ने मिलकर यह हेलीपैड तैयार किया है। जहां 2 जून मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का हेलिकॉप्टर लैंड करेगा। इसमें गोबर, मिट्टी व पानी मिलाकर गीला पेस्ट तैयार किया जाता है। इसके बाद हाथों से इसकी निपाई करते है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

वायदा बाजार की तेजी के असर : चांदी दो हजार रुपए महंगी, सोना यथावत  वायदा बाजार की तेजी के असर : चांदी दो हजार रुपए महंगी, सोना यथावत 
वायदा बाजार की तेजी के असर से जयपुर सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी दो हजार रुपए की छलांग लगाकर...
स्कूल तोडऩे पर मध्य प्रदेश में छिड़ा सियासी घमासान, ओवैसी-कांग्रेस ने साधा सरकार पर निशाना
डच शहर के उट्रेच में विस्फोट होने से लगी आग, 4 लोगों की हालत गंभीर
‘मर्दानी 3’ के ट्रेलर ने मचाई धूम, रानी मुखर्जी ने कहा- फिल्म पूरी पुलिस फोर्स को समर्पित है 
नीरजा मोदी स्कूल मान्यता विवाद : अधर में विद्यार्थियों का भविष्य, पढ़ाई के साथ बच्चों की मानसिक स्थिति को लेकर अभिभावकों की बढ़ी चिंता 
बिना डॉक्टर चल रहे पशु चिकित्सालय
आखिरकार अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को मिल ही गया नोबेल पुरस्कार, मचाडो ने किया भेंट, जानें पूरा मामला