महिला को ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर हुई मौत

लोगों ने बयाना-रुदावल स्टेट हाईवे को किया जाम 

महिला को ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर हुई मौत
घटना की सूचना पर रूदावल थाना प्रभारी महावीर प्रसाद मय जाप्ता के मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से काफी समझाइस कर जाम खुलबाने के प्रयास किया।

रुदावल। आगरा-करौली स्टेट हाइवे पर रूदावल थाना क्षेत्र के गांव जरीला में बेकाबू ट्रैक्टर ट्रॉली ने बहन से मिलकर पैदल अपने घर जा रही महिला को कुचल दिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने घटना के विरोध में रुदावल-बयाना मार्गपर जाम लगा दिया और शव को सडक पर रखकर विरोध जताया। घटना की सूचना पर रूदावल थाना प्रभारी महावीर प्रसाद मय जाप्ता के मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से काफी समझाइस कर जाम खुलबाने के प्रयास किया।

इसके बाद मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक बच्चूसिंह बंशीवाल, सीओबयाना दिनेश यादव ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी पहुंचाया। रुदावल थाना प्रभारी महावीर प्रसाद ने बताया कि गांव जरीला निवासी मछला (40) सुबह करीब 11 बजे गांव में ही अपनी बहन से मिलने गई थी। बहन से मिलने के बाद मछला अपने घर आ रही थी कि रास्ते में बयाना की तरफ से आ रही बेकाबू ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। जिससे मछला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने चालक को पकड़ कर पिटाई कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को लोगों से बचा कर हिरासत में ले लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने बयाना-रुदावल स्टेट हाईवे को जाम कर दिया। 

ग्रामीणों ने ट्रेक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ कडी कार्रवाई करने व मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने एवं ट्रेक्टर-ट्रॉलियों पर डीजे बजाकर ध्वनि प्रदूषण करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। इसके बाद पूर्व विधायक बच्चूसिंह बंशीवाल ने ग्रामीणों को समझाया और पुलिस अधिकारियों से ग्रामीणों की वार्ता कराई। तब जाकर करीब एक घंटे बाद स्टेट हाइवे से जाम खुल सका। 

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस