गोवा के बाद भुवनेश्वर के नाइटक्लब में लगी भीषण आग, बचाव राहत कार्य जारी, कोई हताहत नहीं

दमकल ने एक घंटे में काबू पाया, कोई हताहत नहीं

गोवा के बाद भुवनेश्वर के नाइटक्लब में लगी भीषण आग, बचाव राहत कार्य जारी, कोई हताहत नहीं

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के सत्यबिहार इलाके में तड़के लगी आग से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां पहुंचीं और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने क्षेत्र सील कर कारणों की जांच शुरू कर दी है।

भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में शुक्रवार तड़के एक सत्यबिहार इलाके में भीषण आग लग गई, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद इमारत से उठती धुआं और आग की लपटें काफी दूर तक दिखाई दे रही थी, जिसके बाद स्थानिय लोगों ने इसके बारे में सर्विस टीम को सूचना दी और सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। राहत की बात ये है कि इस पूर हादसे में किसी के भी हताहत होने की खबर सामने नहीं आ रही है।

दमकल विभाग के अधिकारी रमेश माझी ने हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, सुबह करीब 8:50 बजे कंट्रोल रूम पर आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की दो ​गाडियों को मौकें पर भेजा गया। दमकलकर्मियों ने लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल, आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा है कि, आग लगने का प्रथम कारण शॉर्ट सर्किट या संचालन संबंधी लापरवाही हो सकता है,लेकिन जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती है तब तक कुछ क​हा नहीं जा सकता है। फिलहाल, पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। 

पुलिस ने पूरे क्षेत्र को सील कर दिया है और आग लगने के कारणों के साथ-साथ बार के लाइसेंस संबंधी स्थिति पर भी अलग से जांच शुरू कर दी है। राहत की बात यह है कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Read More अधिकांश पण्डितों का मत... होली दहन दो और धुलण्डी तीन मार्च को

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती
भारत-कनाडा रिश्तों को नई गति मिली। 2030 तक 50 अरब डॉलर द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य तय, रक्षा सहयोग बढ़ाने और...
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
होटल में करंट लगने से कर्मचारी की मौत : धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण, रास्ता रहा अवरूद्ध
गोविंददेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया होली उत्सव : होली गीतों के बीच रंगों में सराबोर दिखे भक्त, पिचकारी से की पानी की बौछार
राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाने के लिए सुक्खू पहुंचे दिल्ली : यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम, कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं से मिलने की उम्मीद
उच्च क्षमता के बिजली के तारों की चपेट में आने से दो बालक झुलसे, गंभीर अवस्था में अलवर भेजा
युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की उड़ानें लगातार तीसरे दिन रद्द, सैकड़ों यात्री फंसे